फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden Son Hunter Biden pleads not guilty to 9 tax evasion charges in Court

US: कर चोरी के नौ आरोप में फंसे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर, कोर्ट में बोले- मैं निर्दोष हूं

Fri, 12 Jan 2024 08:01 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 12 Jan 2024 08:01 AM IST
सार

11 जनवरी 2024 को 53 साल के हंटर पर संघीय करों का भुगतान करने से इनकार करने के नौ मामलों में मुकदमा चलाया गया। इस मामले में सात दिसंबर को एक अभियोग पत्र लाया गया था।

विज्ञापन
US President Joe Biden Son Hunter Biden pleads not guilty to 9 tax evasion charges in Court
Hunter Biden - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। इससे पहले, राष्ट्रपति जो बाइडन की जमकर किरकिरी हो रही है। दरअसल, उनके बेटे हंटर बाइडन पर कर संबंधी नौ आरोप हैं। इन आरोपों के चलते बाइडन को प्रतिद्वंद्वियों के दबाव का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, हंटर ने गुरुवार संघीय अदालत में पेश होकर खुद को निर्दोष बताया है। 

विज्ञापन


बंद कमरे में गवाही देने से किया था इनकार
पिछले महीने रिपब्लिकन जांचकर्ताओं ने बंद कमरे में गवाही देने की बात कही थी, जिस पर हंटर ने साफ कर दिया था कि वे सार्वजनिक तौर पर ही गवाही देंगे। इसी को लेकर रिपब्लिकन पार्टी के प्रभुत्व वाली सदन की दो समितियां अवमानना प्रस्तावों पर चर्चा कर रही थीं। 
विज्ञापन


यह हैं आरोप
11 जनवरी 2024 को 53 साल के हंटर पर संघीय करों का भुगतान करने से इनकार करने के नौ मामलों में मुकदमा चलाया गया। इस मामले में सात दिसंबर को एक अभियोग पत्र जारी किया गया था। इसमें आरोप लगाया है कि जो पैसा सरकार के पास जाना चाहिए था, वो अपने निजी कामों पर खर्च किया गया। डेलावेयर में 2018 में बंदूक की अवैध खरीदारी के अलावा हंटर पर गुंडागर्दी के तीन और दुराचार के छह नए आरोप लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में मादक पदार्थ का सेवन करने वाला शख्स अपने पास बंदूक या कोई अन्य हथियार नहीं रख सकता है, लेकिन आरोपों के अनुसार, हंटर ने ऐसा कर अमेरिकी कानून का उल्लंघन किया था।
प्रॉसिक्यूटर ने आरोप लगाया है कि 2016 से 2020 के बीच सात मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की, लेकिन इस पर कर्ज चुकाने की बजाय उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड्स, ड्रग्स, महंगी कारों, लग्जरी होटल और अपनी लग्जरी लाइफस्टाइलस पर खर्चा किया।

इस तरह दिखे हंटर
गहरे रंग का सूट पहने और बिना किसी चिंता के हंटर बाइडन दिखे। अमेरिकी जिला न्यायाधीश मार्क स्कारसी ने सुनवाई के दौरान उनसे कहा, 'हम आज यहां हैं क्योंकि आप पर आपराधिक अपराध का आरोप लगाया गया है। इस पर उनका क्या कहना है?'


इस पर हंटर बाइडन ने कहा, 'मै दोषी नहीं हूं।' 

न्यायाधीश स्कारसी ने बाइडन को फिलहाल स्वतंत्र कर दिया, लेकिन उन्हें आदेश दिया है कि वह कोई हथियार अपने पास नहीं रखेंगे। न ही शराब या ड्रग्स का इस्तेमाल करेंगे। 

अगली सुनवाई 27 मार्च को 
अदालत की अगली सुनवाई 27 मार्च को होनी है, जिसमें स्कारसी ने कहा कि वह 20 जून से मुकदमे की सुनवाई शुरू करने का लक्ष्य लेकर चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed