फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden promised refugees to raise four times more than Trump

अमेरिका: ट्रंप से चार गुना ज्यादा शरणार्थियों के प्रवेश का बाइडन ने किया था वादा, पर निभाया नहीं

Mon, 17 May 2021 03:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सैन डिएगो।
एजेंसी, सैन डिएगो। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 17 May 2021 03:14 AM IST
सार

  • अमेरिका में अब तक सिर्फ 15000 शरणार्थियों को इजाजत मिली है

विज्ञापन
Joe Biden promised refugees to raise four times more than Trump
जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका में शरणार्थियों के प्रवेश की संख्या को ट्रंप प्रशासन से चार गुना अधिक बढ़ाने का एलान किया था, मगर हकीकत यह है कि पिछले पांच महीने में जितने शरणार्थियों को इजाजत मिली है, वह 15000 के आस पास ही है।यह सीमा ट्रंप प्रशासन ने शरणार्थियों के लिए निर्धारित की थी।  

विज्ञापन


हालांकि शरणार्थियों के वकीलों के मुताबिक शरणार्थियों की संख्या बढ़ाने के एलान से दुनिया में अमेरिका की मानवीय छवि को बल मिला है क्योंकि दूसरे विश्व युद्ध के बाद दुनिया में इस समय शरणार्थियों की संख्या सबसे अधिक है। लेकिन उन्हें इस बात पर नाराजगी है कि यदि बाइडन तत्परता दिखाते तो और शरणार्थियों के प्रवेश को अनुमति मिल सकती थी।
विज्ञापन


राहत कार्यों से जुड़ी जेनी यांग ने कहा कि जनवरी में सत्ता संभालने के बाद से बाइडन प्रशासन ने इस दिशा में सक्रियता नहीं दिखाई। बाइडन ने फरवरी में कैप को 62,500 करने का निर्णय लिया था। लेकिन बाद में इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed