फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden pleads for ‘more sleep’, plans to avoid events after 8 pm: ‘I don’t know about my brain'

US: बाइडन ने अपने गर्वनरों से ज्यादा नींद लेने की अपील की, कहा- रात आठ बजे के बाद कार्यक्रमों में जाने से बचें

Fri, 05 Jul 2024 04:01 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, वाशिंगटन डीसी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, वाशिंगटन डीसी Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 05 Jul 2024 04:01 AM IST
सार

अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन ट्रंप से चुनावी बहस के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। अब उन्होंने डेमोक्रेटिक गर्वनरों से कम करने और ज्यादा नींद लेने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Joe Biden pleads for ‘more sleep’, plans to avoid events after 8 pm: ‘I don’t know about my brain'
जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने डेमोक्रेटिक गवर्नरों के समूह से ज्यादा से ज्यादा नींद लेने की अपील की है। साथ ही कम घंटे काम करने और रात आठ बजे के बाद कार्यक्रमों में ना जाने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


पिछले हफ्ते रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प के साथ बहस में खराब प्रदर्शन के बाद सारा ध्यान वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन पर केंद्रित हो गया है। ट्रम्प के बारे में बात करने के बजाय बाइडन रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों के लिए सुर्खियों का केंद्र बन गए हैं।
विज्ञापन


पार्टी की बढ़ती चिंताओं के बीच की बैठक
मानसिक और शारीरिक फिटनेस को लेकर पार्टी में  बढ़ती चिंताओं को शांत करने के लिए बाइडन ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और डेमोक्रेटिक गवर्नर्स के साथ बैठक की। यह बैठक तब हुई है जब पार्टी में आवाज उठ रही है कि ट्रंप को टक्कर देने के लिए एक मजबूत उम्मीदवार को मौका दिया जाना चाहिए। एक रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में बाइडन ने 12 से ज्यादा डेमोक्रेटिक गवर्नरों के एक समूह को बताया कि उन्हें ज्यादा सोना, काम के घंटे कम और करने और रात आठ बजे के बाद के कार्यक्रमों में ना जाने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी बहस के बाद ट्रंप ने बनाई बढ़त
बाइडन के खराब प्रदर्शन के बाद डेमोक्रेट पार्टी में ही उन्हें राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से हटाने की मांग उठने लगी है। पहले भी ये चर्चा थी, लेकिन बहस के बाद इसे लेकर स्वर तेज होने लगे हैं।


पिछले सप्ताह हुई बहस के बाद राष्ट्रपति पद की दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडन पर छह अंकों की बढ़त बना ली है। मीडिया के नए पोल में यह खुलासा हुआ है। गौरतलब है कि पहली बहस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडन पर भारी पड़े थे, जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा हुई। पोल के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप को 48 प्रतिशत और जो बाइडन को 42 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed