{"_id":"6359d40e7038ea5521499220","slug":"joe-biden-invited-three-young-indian-americans-as-special-guests","type":"story","status":"publish","title_hn":"Biden Diwali Celebration: तीन भारतवंशी दिवाली पर बने बाइडन के मेहमान, मंडरा रहा अमेरिका से निकाले जाने का खतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Biden Diwali Celebration: तीन भारतवंशी दिवाली पर बने बाइडन के मेहमान, मंडरा रहा अमेरिका से निकाले जाने का खतरा
Thu, 27 Oct 2022 06:12 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 27 Oct 2022 06:12 AM IST
सार
राष्ट्रपति बाइडन ने इस पहल के जरिए डिफर्ड एक्शन लीगल चाइल्डहुड अराइवल्स (DALCA) के साथ एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन।
- फोटो : Twitter : @POTUS/Video Grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रत्यर्पण का सामना कर रहे तीन खास भारतवंशी युवा मेहमानों को इस बार दिवाली समारोह पर व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया। इन्हें राष्ट्रपति ने खुद बुलावा भेजा था। इस कदम के जरिये राष्ट्रपति बाइडन डेफर्ड एक्शन लीगल चाइल्डहुड अराइवल (डीएएलसीए) के साथ एकजुटता का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
ये ऐसे बच्चे हैं, जो छोटी उम्र में माता-पिता के साथ अमेरिका आए थे, लेकिन व्यस्क होने के बाद उन्हें अपने देश लौटने का निर्देश दिया गया है। दरअसल ये युवा हो गए हैं, इसलिए माता-पिता के वीजा पर अमेरिका में नहीं रह सकते। अमेरिका में अभी 200,000 ऐसे अप्रवासी बच्चे हैं। इनमें अधिकतर भारतीय अमेरिकी हैं।
विज्ञापन
दूसरे देशों से माता-पिता के साथ छोटी उम्र में अमेरिका आ गए। तब से यहीं रह रहे थे, लेकिन अब वयस्क होने के बाद इन्हें माता-पिता के वीजा पर यहां रुकने की अनुमति नहीं है। इन्हीं के लिए इंप्रूव द ड्रीम संगठन की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन