फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden expressed disappointment due to Jinping as he not coming India for g20

G20: जिनपिंग के भारत न आने के कारण बाइडन ने जताई निराशा, एक साल पहले हुई थी आखिरी मुलाकात

Mon, 04 Sep 2023 09:16 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 04 Sep 2023 09:16 PM IST
सार

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को बताया था कि राष्ट्रपति बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए सात सितंबर को भारत जाएंगे। राष्ट्रपति जो बाइडन आठ सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Joe Biden expressed disappointment due to Jinping as he not coming India for g20
शी जिनपिंग, जो बाइडन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भारत के दौरे पर आ रहे हैं। दौरे से पहले बाइडन ने कहा कि वह अपनी भारत यात्रा के लिए उत्सुक हैं। लेकिन वह निराश हैं क्योंकि, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग नई दिल्ली नहीं आ रहे। बता दें, भारत इस वर्ष जी20 की मेजबानी कर रहा है। राजधानी नई दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को बताया था कि राष्ट्रपति बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए सात सितंबर को भारत जाएंगे। राष्ट्रपति जो बाइडन आठ सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे। 

विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले पीएम मोदी
राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुष्टि की कि वे शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने चीनी राष्ट्रपति के भारत न आने पर निराशा जताई है। बता दें, बाइडन और जिनपिंग की आखिरी मुलाकात नवंबर 2022 में हुई थी। चीनी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि राष्ट्रपति जिनपिंग की जगह प्रधानमंत्री ली कियांग जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत जाएंगे। चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भी पीएम ली ही करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आएंगे यह देश 
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक, जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा सहित अधिकांश जी20 नेताओं ने पहले ही शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है।

जी20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed