फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jim Jordan stood for second round of voting for the Speaker of House of Representatives

US: प्रतिनिधिसभा के अध्यक्ष पद के दूसरे दौर की वोटिंग के लिए खड़े हुए जिम जॉर्डन, मैक्कार्थी ने किया समर्थन

Wed, 18 Oct 2023 12:59 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 18 Oct 2023 12:59 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पहले दौर की वोटिंग में हार के बाद जॉर्डन दूसरे दौर में जीत हासिल करने के लिए बैठकें कर रहे हैं। वे सदन के बाहर क्लोक रूम में बातचीत कर रहे हैं। बता दें, मतदान के बाद सदन में अवकाश घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Jim Jordan stood for second round of voting for the Speaker of House of Representatives
प्रतिनिधिसभा में वोटिंग जारी। - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में इन दिनों प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष को लेकर खींचतान जारी है। डेमोक्रेट उम्मीदवार जिम जॉर्डन दूसरे दौर की वोटिंग के लिए खड़े हैं। इस बीच, पूर्व स्पीकर कैविन मैक्कार्थी ने जॉर्डन का समर्थन किया। उन्होंने कहा जॉर्डन पहले दौर के वोटिंग में हार गए। जॉर्डन को उतने ही वोट मिले, जितने पहले दौर में मुझे मिले थे। मैक्कार्थी ने आगे कहा कि हम दोनों के बीच अंतर सिर्फ इतना है कि हमारे पास नियम हैं और हम बैठ कर बात कर सकते थे।

विज्ञापन


अमेरिका का सबसे बेकार काम स्पीकर पद
वहीं, कोलोराडो के जीओपी प्रतिनिधि केन बेक ने कहा कि प्रतिनिधि सभा का अध्यक्ष पद अमेरिकी का सबसे खराब काम है। बेक ने टॉम एम्मर के पक्ष में वोटिंग की। उन्होंने कहा कि मुझे टॉम एम्मर पसंद नहीं है। यह अमेरिका में सबसे खराब काम है। यह असल में भयानक काम है। बेक ने तंज कसते हुए कहा कि अमेरिकी शो डर्टी जॉब्स के संचालक माइक रोवे भी अपने टीवी शो के लिए ऐसा नहीं करना चाहेंगे। जॉर्डन के पहले दौर की वोटिंग में हारने पर बेक ने कहा कि उन्हें हैरानी नहीं हुई कि 20 रिपब्लिकन ने जॉर्डन के खिलाफ वोटिंग की। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें दूसरा वोट मिलता तो जिम पहले दौर की वोटिंग के बाद दोबारा और सीटें खो देते।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पहले दौर की वोटिंग में हार के बाद जॉर्डन दूसरे दौर में जीत हासिल करने के लिए बैठकें कर रहे हैं। वे सदन के बाहर क्लोक रूम में बातचीत कर रहे हैं। बता दें, मतदान के बाद सदन में अवकाश घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है 20 डेमोक्रेट जीओपी प्रतिनिधि, जिन्होंने जॉर्डन के खिलाफ वोट दिया

  1. डॉन बेकन ने मैक्कार्थी को वोट दिया
  2. लोरी चावेज-डीरेमर ने मैक्कार्थी को वोट दिया
  3. एंथोनी डी'एस्पोसिटो ने जेल्डिन के लिए मतदान किया
  4. मारियो डियाज-बलार्ट ने स्कैलिस के लिए मतदान किया
  5. जेक एल्जी ने प्रतिनिधि माइक गार्सिया के लिए मतदान किया
  6. एंड्रयू गार्बेरिनो ने जेल्डिन के लिए मतदान किया
  7. कार्लोस जिमेनेज ने मैक्कार्थी को वोट दिया
  8. टोनी गोंजालेस ने स्कैलिस के लिए मतदान किया
  9. के. ग्रेंजर ने स्कैलिस के लिए मतदान किया
  10. माइक केली ने स्कैलिस के लिए मतदान किया
  11. जेन किगन्स ने मैक्कार्थी को वोट दिया
  12. निक लालोटा ने जेल्डिन के लिए मतदान किया
  13. माइक लॉलर ने मैक्कार्थी को वोट दिया
  14. जॉन रदरफोर्ड ने स्कैलिस के लिए मतदान किया
  15. माइक सिम्पसन ने स्कैलिस के लिए मतदान किया
  16. स्टीव वोमैक ने स्कैलिस के लिए मतदान किया
  17.  केन बक ने प्रतिनिधि टॉम एम्मर के लिए मतदान किया
  18. जॉन जेम्स ने प्रतिनिधि टॉम कोल के लिए मतदान किया
  19. डौग लामाल्फा ने मैक्कार्थी को वोट दिया
  20. विक्टोरिया स्पार्टज ने प्रतिनिधि थॉमस मैसी के लिए मतदान किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed