फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jennifer Lopez changed her lifestyle and improved health panic attack came due to not getting sleep and much work

स्वास्थ्य: जेनिफर लोपेज ने जीवन शैली बदल सेहत सुधारी, ज्यादा काम और नींद नहीं लेने से आया था पैनिक अटैक

Tue, 12 Jul 2022 06:57 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लॉस एंजलिस।
एजेंसी, लॉस एंजलिस। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 12 Jul 2022 06:57 AM IST
सार

प्रशंसकों के लिए जारी होने वाले ताजा ‘ऑन द जेलो’ न्यूजलैटर में जेनिफर लोपेज ने लिखा कि उम्र के दूसरे दशक के अंत में (27-29 साल) जब वे ख्याति पा रही थीं और लग रहा था कि वह अजेय हैं, तभी एक दिन शारीरिक तौर पर अपाहिज होने का तगड़ा झटका लगा।

विज्ञापन
Jennifer Lopez changed her lifestyle and improved health panic attack came due to not getting sleep and much work
जेनिफर लोपेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हद से ज्यादा काम और पर्याप्त नींद नहीं लेने का खामियाजा जेनिफर लोपेज को भी भुगतना पड़ा लेकिन उन्होंने जीवन शैली बदलकर सेहत सुधारी। मशहूर गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज (52) ने खुलासा किया है कि एक दौर में दिन-रात काम के कारण भारी थकान से वह गंभीर पैनिक अटैक का शिकार हो गई थीं। उन्हें लगने लगा था कि वह पागल तो नहीं हो गई हैं।

विज्ञापन


प्रशंसकों के लिए जारी होने वाले ताजा ‘ऑन द जेलो’ न्यूजलैटर में उन्होंने लिखा, उम्र के दूसरे दशक के अंत में (27-29 साल) जब वे ख्याति पा रही थीं और लग रहा था कि वह अजेय हैं, तभी एक दिन शारीरिक तौर पर अपाहिज होने का तगड़ा झटका लगा।
विज्ञापन


पहली बार सुने पैनिक अटैक शब्द
सुरक्षाकर्मी उन्हें लेकर फौरन डॉक्टर के पास भागे। वहां पता लगा कि पैनिक अटैक आया है। उनके मुताबिक, असल में ये शब्द ही मैंने पहली बार सुने थे। विशेषज्ञ के पास जाकर पूछा कि क्या मैं पागल हो गई हूं। मेरी हालत देखकर उन्होंने हौसला बंधाते हुए कहा, ऐसा नहीं है, लेकिन मुझे सात से नौ घंटे नींद लेनी पड़ेगी। कैफीन का सेवन बंद करना होगा और कसरत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ तीन घंटे की नींद ने किया बुरा हाल
52 वर्षीय लोपेज के मुताबिक, उस दौर में मैं रात में सिर्फ तीन से पांच घंटे ही सोया करती थी। पूरे दिन और कई रातें स्टूडियो के सेट पर वीडियो बनाते-बनाते ही कट जाती थीं। यहां तक कि वीकेंड पर भी फिल्मांकन चलता रहता था। तभी एक रोज काम करते-करते महसूस हुआ कि मेरा शरीर बर्फ की तरह जम गया है। न कुछ साफ दिखाई पड़ रहा था और न ही मुंह से कोई अल्फाज निकल पा रहा था।


शरीर और दिमागी सेहत नजरअंदाज करना हो सकता है नुकसानदायक
मुझे पहली बार लगा कि शरीर और दिमागी सेहत को नजरअंदाज करना कितना नुकसानदायक हो सकता है। उस दौरान आलम यह था कि अपने शारीरिक  लक्षणों से मैं बुरी तरह भयभीत हो गई थी। तभी मेरी फिटनेस का सिलसिला शुरू हुआ। जो आज मेरा स्वरूप है, वह इसी का नतीजा है। उस भयावह अनुभव के बाद मैंने स्वस्थ और संतुलित जीवन को मकसद बनाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed