फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jeff Bezos Defends Washington Post's Non-Endorsement In Rare Op-Ed news in hindi

US: वॉशिंगटन पोस्ट के कमला हैरिस को नजरअंदाज किए जाने पर विवाद, अखबार के बचाव में आए बेजोस

Tue, 29 Oct 2024 09:32 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 29 Oct 2024 09:32 AM IST
सार

वॉशिंगटन पोस्ट ने गुरुवार को एलान किया था की प्रकाशन 1988 के बाद पहली बार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेगा। इसी पर लोगों ने जमकर आलोचना की।

विज्ञापन
Jeff Bezos Defends Washington Post's Non-Endorsement In Rare Op-Ed news in hindi
Jeff Bezos - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। एक तरफ डेमोक्रेट्स की कमला हैरिस तो दूसरी ओर रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप चुनावी मैदान में हैं। दोनों में कड़ा मुकाबला है और इन्हें समर्थन करने वाले खुलकर सामने आ रहे हैं। इस बीच, राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ा दिलचस्प वाकया सामने आया। खबरों के मुताबिक जेफ बेजोस के अखबार में छपे आलेख में भारतवंशी डेमोक्रेट नेता कमला हैरिस की अनदेखी की गई है। वॉशिंगटन पोस्ट के आलेख में राष्ट्रपति चुनाव प्रत्याशी कमला हैरिस को नजरअंदाज करने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद अब अमेजन के संस्थापक बेजोस ने सफाई दी।

विज्ञापन


किसी का समर्थन नहीं करना सही कदम: बेजोस
सोमवार देर रात प्रकाशित एक लेख के माध्यम से वॉशिंगटन पोस्ट के मालिक जेफ बेजोस ने कहा कि किसी भी एक राजनीतिक पक्ष का समर्थन न करना वाशिंगटन पोस्ट के लिए सही कदम है। अखबार को निष्पक्ष रहना चाहिए। अमेजन के संस्थापक ने इसे अधिक स्वतंत्र और वस्तुनिष्ठ पत्रकारिता की ओर एक कदम बताया।
विज्ञापन


यह है मामला
दरअसल, वॉशिंगटन पोस्ट के सीईओ विल लुईस ने गुरुवार को एलान किया था की प्रकाशन 1988 के बाद पहली बार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेगा। यह भविष्य के चुनावों के लिए ऐसा करना बंद कर देगा। आंतरिक मामलों की जानकारी रखने वाले अखबार के दो लोगों का हवाला देते हुए एनपीआर की एक रिपोर्ट के अनुसार लुईस के ज्ञापन के जारी होने के बाद 200,000 से अधिक लोगों ने अखबार की सदस्यता रद्द कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ता'
बेजोस ने कहा, 'राष्ट्रपति का समर्थन करने से चुनाव के परिणाम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। पेंसिल्वेनिया में कोई भी मतदाता यह नहीं कहेगा कि मैं अखबार के समर्थन के साथ जा रहा हूं। मगर हां, राष्ट्रपति के समर्थन से वास्तव में पक्षपात की धारणा बनती है। उन्हें समाप्त करना एक सैद्धांतिक फैसला है और यह सही है। 1933 से 1946 तक वाशिंगटन पोस्ट के प्रकाशक यूजीन मेयर ने भी यही सोचा था और वह सही थे।'


कोई राजनीतिक फैसला नहीं: अखबार के मालिक
अमेजन के संस्थापक ने कहा, 'काश हमने चुनाव और उससे जुड़ी भावनाओं से कुछ समय पहले ही यह बदलाव कर लिया होता।' उन्होंने स्वीकार किया कि समय अपर्याप्त था, लेकिन इस बात से इनकार किया कि यह कोई रणनीतिक निर्णय था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed