फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jeff Bezos bought 3000 square foot apartment in New York in above RS 121 crore via Delaware register company

अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने 121.6 करोड़ में खरीदा नया घर

Sun, 19 Apr 2020 03:10 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 19 Apr 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
Jeff Bezos bought 3000 square foot apartment in New York in above RS 121 crore via Delaware register company
अमेजन सीईओ जेफ बेजोस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने न्यूयॉर्क में एक नया घर खरीदा है। उन्होंने यहां तीन हजार स्कवॉयर फुट में 16 मिलियन डॉलर (करीब 121.6 करोड़ रुपये) में नया घर खरीदा है। इस घर में तीन बेडरूम और तीन बाथरूम हैं। यह अपार्टमेंट उनके द्वारा खरीदे गए पिछले अपार्टमेंट के ठीक नीचे है।

विज्ञापन


पिछले साल गर्मियों में बेजोस ने एक पेंटहाउस और दो नए अपार्टमेंट खरीदे थे। अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बेजोस ने नया घर जिस व्यक्ति से खरीदा है उसने इस संपत्ति को 2018 में 1.125 करोड़ डॉलर में खरीदा था। यानी बेजोस ने केवल दो साल बाद इस संपत्ति को 43 फीसद अधिक राशि देकर खरीदा है। नए अपार्टमेंट को उन्होंने डेलावेयर में पंजीकृत एक कंपनी के माध्यम से खरीदा है।
विज्ञापन


जहां इस समय दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है और कई देशों की अर्थव्यवस्था पर इसका बुरा असर पड़ा है। ऐसे समय पर भी बेजोस की संपत्ति में लगभग 24 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। लॉकडाउन के दौरान खरीददारी के लिए लोगों की निर्भरता ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर बढ़ गई है। इसकी वजह से बेजोस की संपत्ति में वृद्धि देखने को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉस एंजिलिस में खरीदा था 1,172 करोड़ रुपये का घर
इससे पहले जेफ बेजोस ने लॉस एंजिल्स में 16.5 करोड़ डॉलर (1171.5 करोड़ रुपये से अधिक) का आलीशान घर खरीदा था। जो इस क्षेत्र में संपत्ति का नया रिकॉर्ड है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार बेजोस ने इस आलीशन घर (वार्नर एस्टेट) को मीडिया कारोबारी डेविड गेफेन से खरीदा था।


बेरोजगार अमेरिकियों की भूख मिटाने को दिए थे 10 करोड़ डॉलर
बेजोस ने बेरोजगार अमेरिकियों की भूख मिटाने के लिए कदम उठाते हुए उनकी मदद के लिए यूएस फूड बैंक में 10 करोड़ डॉलर दान किए थे। 
दरअसल, कोरोना वायरस की महामारी के कारण अमेरिका में बेरोजगारी बढ़ रही है। इस संदर्भ में बेजोस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वह देश के फूड बैंक के उत्साही अधिकारियों की और भोजन के लिए उनपर भरोसा करने वालों की मदद करना चाहते हैं। इसके लिए वह फीडिंग अमेरिका को 10 करोड़ डॉलर देना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed