फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   JDU MP Sanjay Jha addresses Indian community in Seoul, calls Pakistan a "factory of terrorism"

India Expose PAK: दक्षिण कोरिया में संजय झा ने खोली पाकिस्तान की पोल; कहा- आतंकवाद की फैक्ट्री है पड़ोसी मुल्क

Sun, 25 May 2025 06:49 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 25 May 2025 06:49 PM IST
सार

जेडीयू सांसद संजय झा ने सियोल में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को "आतंकवाद की फैक्ट्री" बताया। साथ ही कहा कि इस लड़ाई में पूरा भारत और सभी राजनीतिक दल एक साथ हैं। उन्होंने कहा कि अब भारत का रुख जैसे को तैसा वाला है। भारत के सभी दल एक साथ कह रहे हैं कि यह नया भारत है...अगर आप हमें मारेंगे, तो हम आपको वापस मारेंगे।

विज्ञापन
JDU MP Sanjay Jha addresses Indian community in Seoul, calls Pakistan a "factory of terrorism"
जदयू सांसद संजय कुमार झा - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। सात अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह भी इन शिष्टमंडलों में शामिल हैं। दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों को बेनकाब करने के लिए ये प्रतिनिमंडल विदेश में अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं। इसी क्रम में संजय झा के नेतृत्व वाला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दक्षिण कोरिया पहुंचा है।  यहां सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जेडीयू सांसद संजय झा ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की। साथ ही उसे 'आतंकवाद की फैक्ट्री' करार दिया।

विज्ञापन


कोरिया गणराज्य की राजधानी सियोल में भारतीय समुदाय से वार्ता करते हुए संजय झा ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को साफ किया। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंक से निपटने के लिए नया नियम बनाया है। उन्होंने कहा कि अब भारत का रुख जैसे को तैसा वाला है। भारत के सभी दल एक साथ कह रहे हैं कि यह नया भारत है...अगर आप हमें मारेंगे, तो हम आपको वापस मारेंगे।
विज्ञापन

 
पाकिस्तान के मंसूबे हुए फेल

इस दौरान संजय झा ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के शौर्य की कहानी भी बताई। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान आतंकवादी ढांचे पर इतनी सटीकता से हमला किया गया कि पाकिस्तान की तरफ एक भी नागरिक नहीं मारा गया। वहीं आतंकवाद के प्रति अपना समर्थन जताते हुए पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए भारत पर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने हमारे नागरिकों, मंदिरों और गुरुद्वारों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन इसमें वे सफल नहीं हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का रुख बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने अब अपना मन बना लिया है कि हम न केवल आतंकवादियों बल्कि आतंकवाद को पोषित और वित्तपोषित करने वालों को भी खत्म कर देंगे। पाकिस्तान में कोई फैक्ट्री नहीं है, वहां केवल आतंकवाद की फैक्ट्री है। 

आतंक से लड़ाई में पूरा भारत एक साथ
संजय झा ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारतीय राजनीतिक दलों के बीच एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ किसी भी समस्या खासतौर पर आतंकवाद के खिलाफ पूरा भारत एक साथ है। भारतीय प्रवासियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप भारत के सभी क्षेत्रों से बहुदलीय प्रतिनिधियों को देख सकते हैं। इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद हैं, लेकिन हम सभी एक ही संकल्प के साथ एक साथ आए हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में कैसे 26 लोग मारे गए। पाकिस्तान ऐसी आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। प्रधानमंत्री और पूरे देश ने कहा कि अब बहुत हो गया। हमारी सरकार ने फैसला किया कि सात प्रतिनिधिमंडल दुनिया भर में जाएंगे ताकि दुनिया को यह संदेश जाए कि सभी भारतीय एक साथ हैं और सभी दल वैचारिक मतभेदों से परे आतंकवाद के खिलाफ एक साथ लड़ रहे हैं।

इस दौरान कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने भी भारत की प्रतिक्रिया की सटीकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमने आतंकवादी शिविरों को छोड़कर पाकिस्तान के किसी भी क्षेत्र पर हमला नहीं किया। अगर उन्होंने हम पर हमला नहीं किया होता, तो हम वहीं रुक जाते। जब उन्होंने हम पर हमला किया, तो हमने उन अड्डों को ही ध्वस्त कर दिया, जिनका उपयोग वे हम पर हमला करने के लिए कर रहे थे। इसलिए हमने उनके हवाई ठिकानों को तबाह कर दिया। भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान को स्पष्ट रूप से उसकी औकात का पता चल गया। इसलिए बाद में उन्होंने कहा कि कृपया इसे रोकें। संघर्षविराम भले हो गया हो लेकिन हमें सावधान रहना होगा। यही कारण है कि सरकार ने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, बल्कि आतंक के खिलाफ यह जारी रहेगा। 


इससे पहले, जेडी(यू) सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में भारत के सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के समूह 3 ने सियोल में भारतीय दूतावास में कोरिया गणराज्य में भारत के राजदूत अमित कुमार के साथ बैठक की थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed