{"_id":"6a5d7025e4eecfab830e4387","slug":"jd-vance-usha-welcome-baby-boy-historic-white-house-birth-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD वेंस के घर गूंजी किलकारी: पत्नी उषा ने दिया बेटे को जन्म, 156 साल बाद हुआ ऐसा संयोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD वेंस के घर गूंजी किलकारी: पत्नी उषा ने दिया बेटे को जन्म, 156 साल बाद हुआ ऐसा संयोग
Mon, 20 Jul 2026 09:46 PM IST
राकेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: राकेश कुमार
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:46 PM IST
सार
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और सेकेंड लेडी उषा वेंस के घर चौथे बच्चे के रूप में बेटे का जन्म हुआ है। पिछले 156 वर्षों में पद पर रहते हुए किसी अमेरिकी उपराष्ट्रपति के घर बच्चे के जन्म की यह पहली ऐतिहासिक घटना है।
विज्ञापन
जेडी वेंस, अमेरिकी उपराष्ट्रपति
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी और अमेरिका की सेकेंड लेडी उषा वेंस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। नवजात का नाम एलेक नील वेंस रखा गया है। यह पल अमेरिकी इतिहास के लिए बेहद खास बन गया है। दरअसल, पिछले 156 वर्षों में यह पहली बार है जब किसी पद पर रहते हुए उपराष्ट्रपति के घर बच्चे का जन्म हुआ है। वेंस दंपती ने खुद सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी कर यह खुशखबरी दुनिया के साथ साझा की।
पूरा परिवार खुशियों से सराबोर
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताया कि मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। नए मेहमान के आने से उनके बाकी तीनों बच्चे बेहद उत्साहित हैं। एलेक नील अब वेंस परिवार के तीन बड़े भाई-बहनों के साथ शामिल हो गया है। इस परिवार में नौ वर्षीय इवान, छह वर्षीय विवेक और चार वर्षीय मीराबेल पहले से हैं। वेंस दंपती ने इस खास मौके पर वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों और व्हाइट हाउस की मेडिकल टीम का दिल से आभार व्यक्त किया है।
ट्रंप ने दी वेंस को बधाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगी और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार को सोमवार को उनके चौथे बच्चे के जन्म पर बधाई दी है। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में अपने बेटे को "एक परफेक्ट बेबी बॉय" बताते हुए कहा, "बधाई हो! अद्भुत वेंस परिवार के लिए एक परफेक्ट बेबी बॉय।"
विज्ञापन
जनसांख्यिकी और राजनीति का अनोखा संयोग
जेडी वेंस हमेशा से अमेरिका में घटती जन्म दर पर चिंता जताते रहे हैं। वह देशवासियों से अधिक बच्चे पैदा करने की वकालत करते रहे हैं। साल 2025 में एक रैली के दौरान भी उन्होंने देश में बच्चों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया था। वह अक्सर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ विदेशी दौरों पर जाते दिखाई देते हैं। भारतीय मूल के प्रवासियों की बेटी उषा वेंस के लिए यह सफर आसान नहीं रहा है। इस गर्भावस्था के दौरान वह लगातार मीडिया की सुर्खियों में बनी रहीं।
यह भी पढ़ें: ड्रैगन की नई चाल: ईरान संकट में उलझा रहा अमेरिका, चीन ने चोरी छिपे किया परमाणु मिसाइल परीक्षण, किसे खतरा?
156 साल पुराना दुर्लभ इतिहास
अमेरिका के इतिहास में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब शीर्ष पदों पर बैठे नेता कार्यकाल के दौरान माता-पिता बनते हैं। इससे पहले साल 1870 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति शूयलर कोलफैक्स के घर बेटे का जन्म हुआ था। वहीं, साल 1829 में उपराष्ट्रपति जॉन सी कैलहोन के घर बच्चे ने जन्म लिया था। वेंस का यह बच्चा ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के घरों में हाल ही में हुए 'बेबी बूम' का हिस्सा है, जहां कई बड़े अधिकारियों के घर बच्चों की किलकारियां गूंजी हैं।