Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   JD Vance says donald Trump will avoid ‘forever war’ in Iran

'दो साल तक भी युद्ध में नहीं रहेगा अमेरिका': ईरान संघर्ष पर बोले जेडी वेंस, ट्रंप के फैसले पर क्या कहा?

Tue, 17 Nov 2026 08:40 AM IST
अमन मौर्या आईएएनएस, वॉशिंगटन, अमेरिका
आईएएनएस, वॉशिंगटन, अमेरिका Published by: अमन मौर्या Updated Tue, 17 Nov 2026 08:40 AM IST
सार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के साथ संघर्ष को लंबा नहीं खिंचने देंगे। अमेरिका दो साल तक भी युद्ध में शामिल नहीं रहेगा। उनका यह बयान डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग और पुतिन की प्रस्तावित बैठक से पहले आया है।

विज्ञापन
JD Vance says donald Trump will avoid ‘forever war’ in Iran
जेडी वेंस, अमेरिकी उपराष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को कभी भी लंबे समय तक चलने वाला युद्ध नहीं बनने देंगे। उन्होंने दोहराया कि अमेरिका इस संघर्ष में 10 या 15 साल तो दूर दो साल तक भी सैन्य रूप से शामिल रहने की प्रतिबद्धता नहीं जताएगा। हालांकि, वेंस ने अमेरिकी सेना की वापसी के लिए कोई निश्चित तारीख नहीं बताई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप-शी की मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा कदम: एआई चिप निर्यात पर सख्ती, चीन समेत तीन देशों पर शिकंजा
विज्ञापन


सोमवार को फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में वेंस ने भरोसा जताया कि ट्रंप इस संघर्ष को सफलतापूर्वक समाप्त करेंगे। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा, 'वह इसे कभी भी अंतहीन युद्ध नहीं बनने देंगे। हमने अमेरिकी जनता से वादा किया था कि हम अब और अंतहीन युद्ध नहीं लड़ेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान के परमाणु कार्यक्रम क्या बोले?
वेंस ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने के ट्रंप के घोषित उद्देश्य का बचाव किया। उन्होंने कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम अमेरिका के लिए खतरा है और इसके खिलाफ कार्रवाई जरूरी थी। हालांकि, उन्होंने इस अभियान को लंबे समय तक जारी रखने की संभावना को खारिज किया। वेंस ने उन नव-रूढ़िवादी विचारधारा (नियो-कंजरवेटिव) के समर्थकों और अन्य लोगों की भी आलोचना की, जो चाहते हैं कि अमेरिका इस संघर्ष में अनिश्चितकाल तक शामिल रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें ट्रंप पर भरोसा है कि वह इस युद्ध को उचित अंजाम तक पहुंचाएंगे।


शी और पुतिन के साथ ट्रंप की बैठक से पहले आया बयान
वेंस का यह बयान ऐसे समय आया है, जब गुरुवार को चीन के शहर शेनझेन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर बैठक होने वाली है। चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इस बैठक की पुष्टि की। मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने बताया कि 19 नवंबर को होने वाली यह बैठक तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की पहली आमने-सामने की मुलाकात होगी। इसमें वैश्विक शांति और रणनीतिक स्थिरता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें: 'तुम्हें ढूंढ निकालेंगे': मिनाब हमले का आदेश देने वाले अमेरिकी अधिकारियों को ईरान की चेतावनी, क्या है मामला?

ईरान और परमाणु हथियार नियंत्रण पर चर्चा की पुष्टि नहीं
बैठक के एजेंडे में ईरान और परमाणु हथियार नियंत्रण से जुड़े मुद्दे शामिल होने के सवाल पर माओ निंग ने कोई स्पष्ट पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा कि बैठक की तैयारियां आगे बढ़ने के साथ ही इससे जुड़ी अन्य जानकारियां साझा की जाएंगी। इस बीच, चीन ने यह भी बताया कि पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के प्रयासों के तहत उसके पश्चिम एशिया मामलों के विशेष दूत झाई जून ने ईरान, ओमान और सऊदी अरब का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय तनाव कम करने के उद्देश्य से संबंधित पक्षों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed