{"_id":"669b1d4e3f280bcf750bb5bc","slug":"jd-vance-said-if-joe-biden-doesn-t-have-cognitive-function-how-can-he-remain-as-us-president-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'उनकी याद रखने की क्षमता काम नहीं कर रही तो वह...', रिपब्लिकन उपराष्ट्रपति उम्मीदवार वैंस का बाइडन पर तंज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'उनकी याद रखने की क्षमता काम नहीं कर रही तो वह...', रिपब्लिकन उपराष्ट्रपति उम्मीदवार वैंस का बाइडन पर तंज
Sat, 20 Jul 2024 07:43 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 20 Jul 2024 07:43 AM IST
सार
जेडी वैंस का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कई डेमोक्रेट्स ने बाइडन से पार्टी उम्मीदवार के रूप में पद छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
जेडी वैंस
- फोटो : एएनआई
विस्तार
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के साथी जेडी वैंस ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पर हमला बोला। उन्होंने पूछा कि अगर फिर से चुनाव लड़ने के लिए उनकी याद रखने की क्षमता काम नहींं कर रही है तो वह पद पर कैसे बने रह सकते हैं।
विज्ञापन
याददाश्त काम नहीं कर रही
ओहियो के सीनेटर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पूछा, 'अगर फिर से चुनाव लड़ने के लिए जो बाइडन की याद रखने की क्षमता काम नहीं कर रही है, तो निश्चित रूप से वह कमांडर-इन-चीफ के रूप में बने रहने के लिए भी योग्य नहीं है। कोई भी डेमोक्रेट्स उन्हें राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने के लिए दबाव डालते हुए, ईमानदारी से यह तर्क कैसे दे सकता है कि उन्हें राष्ट्रपति पद पर बने रहना चाहिए?
विज्ञापन
बहस में किया था खराब प्रदर्शन
उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब कई डेमोक्रेट्स ने बाइडन से पार्टी उम्मीदवार के रूप में पद छोड़ने की मांग की है। इस महीने की शुरुआत में ट्रंप के साथ राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित 90 मिनट की बहस में बाइडन के खराब प्रदर्शन के बाद से बाइडन जांच के दायरे में हैं। हालांकि, राष्ट्रपति ने कसम खाई है कि वह नवंबर में होने वाले चुनाव को खत्म करने की दौड़ में शामिल होंगे।
विज्ञापन
कौन हैं जेडी वैंस?
अमेरिका में इसी साल नवंबर में होने वाले आम चुनाव में ओहियो के सीनेटर जेडी वैंस भी अपनी किस्मत आजमाएंगे। रिपब्लिकन नेता और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैंस को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी चुना है। 39 वर्षीय वैंस की शादी भारतवंशी उषा चिलुकुरी वैंस से हुई है। उषा आंध्र प्रदेश की मूल निवासी हैं। वैंस कभी ट्रंप के कटु आलोचक थे, लेकिन अब वे पूर्व राष्ट्रपति के कट्टर समर्थकों में से एक बन गए हैं।
पिछले चुनाव में बुलाया था बेवकूफ
करीब आठ साल पहले जब साल 2016 में राष्ट्रपति चुनाव हुआ था, उस समय जेडी वैंस ने डोनाल्ड ट्रंप की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने सार्वजनिक रूप से रिपब्लिकन नेता को बेवकूफ बुलाया था। वहीं, उनकी तुलना एडॉल्फ हिटलर से कर दी थी। मगर आज समय का फेर देखिए, जो शख्स डोनाल्ड ट्रंप की बुराई करते नहीं थक रहा था, वो आज उनके रनिंग मेट यानी उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल है