फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   JD Vance Pakistan visit US Iran talks Islamabad negotiation statement Deception Will Not Be Tolerated

ईरान से बात या सख्त चेतावनी?: ट्रंप के संदेश के साथ पाकिस्तान रवाना हुए वेंस, कहा- चालबाजी मंजूर नहीं होगी

Fri, 10 Apr 2026 07:17 PM IST
Himanshu Singh Chandel एएनआई, वॉशिंगटन
एएनआई, वॉशिंगटन Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Fri, 10 Apr 2026 07:17 PM IST
सार

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं, जहां ईरान के साथ अहम बातचीत होगी। वेंस ने कहा कि अमेरिका ईमानदार बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन किसी चालबाजी को स्वीकार नहीं करेगा। यह वार्ता एक महीने से चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन
JD Vance Pakistan visit US Iran talks Islamabad negotiation statement Deception Will Not Be Tolerated
जेडी वेंस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने कूटनीतिक मोर्चे पर बड़ा कदम उठाया है। जेडी वेंस इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे ईरान के साथ अहम बातचीत में हिस्सा लेंगे। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब क्षेत्र में संघर्षविराम बना हुआ है, लेकिन हालात अब भी नाजुक हैं। वेंस के बयान ने साफ कर दिया है कि अमेरिका बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन किसी भी तरह की चालबाजी बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन


रवाना होने से पहले वेंस ने कहा कि अगर ईरान ईमानदारी से बातचीत करता है तो अमेरिका भी सकारात्मक रुख अपनाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका खुले हाथ से बातचीत करना चाहता है। लेकिन उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर ईरान ने बातचीत में खेल करने की कोशिश की तो अमेरिकी टीम सख्त रुख अपनाएगी। यह बयान साफ संकेत देता है कि बातचीत के साथ-साथ दबाव की रणनीति भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


क्या इस बातचीत से खत्म हो सकता है एक महीने पुराना संघर्ष?
यह वार्ता पश्चिम एशिया में एक महीने से जारी तनाव को खत्म करने के मकसद से हो रही है। हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का संघर्षविराम हुआ है। अब यह बातचीत उसी को आगे बढ़ाने और स्थायी शांति का रास्ता निकालने के लिए अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Hormuz Toll: होर्मुज के हथियार से अमेरिका क्यों परेशान, युद्ध विराम के बाद इस जलडमरुमध्य पर नया बवाल क्या?

कौन-कौन शामिल है इस अहम बातचीत में?
अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वेंस करेंगे। उनके साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनर भी शामिल हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक यह बैठक शनिवार सुबह स्थानीय समय के अनुसार होगी और इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।


ईरान की तरफ से कौन कर रहा है नेतृत्व?
ईरान की ओर से संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ इस वार्ता का नेतृत्व कर सकते हैं। हालांकि अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है कि ईरान के सभी शीर्ष नेता इस बैठक में शामिल होंगे या नहीं। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार ईरानी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंच चुका है।

क्या पाकिस्तान बना बातचीत का अहम केंद्र?
इस पूरी प्रक्रिया में पाकिस्तान एक अहम भूमिका निभा रहा है। इस्लामाबाद में हो रही यह बैठक दोनों देशों के बीच संवाद का नया मंच बन सकती है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या यह बातचीत शांति का रास्ता खोलेगी या फिर तनाव और बढ़ेगा।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed