Vatican: जेडी वेंस ने पोप लियो को दिया ट्रंप का संदेश, अमेरिका आने को कहा; भेंट की किताबें और टी-शर्ट
वेटिकन में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पोप लियो 14वें को राष्ट्रपति ट्रंप और फर्स्ट लेडी की ओर से अमेरिका आने का न्योता दिया। इसके साथ ही वेंस ने पोप को सेंट ऑगस्टिन की किताबें और 'Leo' नाम की टी-शर्ट भेंट की। वहीं जवाब में पोप ने शांति संदेश वाली मूर्ति और फोटोबुक दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को वेटिकन में पोप लियो 14वें से मुलाकात की। इस दौरान वेंस ने पोप को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी की ओर से एक पत्र सौंपा, जिसमें उन्हें अमेरिका आने का न्योता दिया गया है। शिकागो में जन्मे पोप लियो 14वें ने पत्र लेकर अपनी मेज पर रखा। साथ ही इस बात पर वीडियो में उन्हें यह कहते सुना गया कि किसी समय जरूर।
वेंस ने पोप को उपहार में दी पुस्तकें
मुलाकात के दौरान 2019 में कैथोलिक धर्म आपनाने वाले जेडी वेंस ने पोप को सेंट ऑगस्टिन की दो प्रसिद्ध पुस्तकें 'द सिटी ऑफ गॉड' और 'ऑन क्रिश्चियन डॉक्ट्रिन' भेंट कीं। इसके अलावा उन्होंने शिकागो बियर्स की एक टी-शर्ट भी दी, जिस पर 'Leo' लिखा हुआ था।
ये भी पढ़ें:- Gaza Crisis: यूके-फ्रांस और कनाडा ने इस्राइल को दी धमकी, कहा- गाजा में सैन्य कार्रवाई रोको नहीं तो...
इसके जवाब में पोप लियो ने वेंस को एक कांस्य की मूर्ति दी जिस पर लिखा था कि 'शांति एक नाज़ुक फूल है'। साथ ही पोप ने वेंस को पोप महल की तस्वीरों वाली एक किताब भी भेंट की। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि मैं इन कमरों में रह सकता हूं, लेकिन यह तय नहीं है।
अन्य नेताओं से भी हुई मुलाकात
बता दें कि वेंस के साथ बैठक में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी शामिल थे। बाद में दोनों नेताओं ने वेटिकन के विदेश मंत्री, आर्चबिशप पॉल गैलाघर से भी मुलाकात की। मामले में वेटिकन ने बयान में कहा कि बातचीत में अंतरराष्ट्रीय कानून, मानवीय मुद्दों और संघर्ष क्षेत्रों में शांतिपूर्ण समाधान की जरूरत पर चर्चा हुई। इसके साथ ही व्हाइट हाउस ने बताया कि वेंस और गैलाघर के बीच धार्मिक स्वतंत्रता, ईसाइयों पर अत्याचार और यूक्रेन-मध्य पूर्व में हिंसा रोकने पर ट्रंप और पोप की साझा प्रतिबद्धता पर भी बात हुई।
ये भी पढ़ें:- US: अमेरिका में 3.5 लाख वेनेजुएलावासियों की TPS सुरक्षा खत्म, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ा निर्वासन का खतरा
यूक्रेन संकट पर शांति की उम्मीद
गौरतलब है कि बीते रविवार को पोप लियो की औपचारिक पोंटिफिकेट मास के बाद वेंस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की, ईयू प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयन और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से भी मुलाकात की। मेलोनी ने इस बैठक को एक नई शुरुआत बताया। शाम को मेलोनी ने राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य यूरोपीय नेताओं से फोन पर बातचीत की, जो कि सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से ट्रंप की संभावित बातचीत से पहले हुई।