फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan PM Shinzo Abe News set to resign, due to worsening of his chronic health condition

जापान: बीमारी से जूझ रहे प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी ने जताया दुख

Fri, 28 Aug 2020 06:56 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 28 Aug 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Japan PM Shinzo Abe News set to resign, due to worsening of his chronic health condition
शिंजो आबे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 65 साल के आबे लंबे समय से पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। वे इस महीने दो बार 17 और 24 अगस्त को अस्पताल जा चुके हैं। इसके बाद से ही जापानी मीडिया में उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा चल रही थी।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के अनुसार आबे नहीं चाहते कि उनकी सेहत के कारण सरकार के कामकाज पर किसी तरह का असर पड़े। ऐसे में उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पद छोड़ने की घोषणा कर दी। अगस्त महीने में ही आबे ने बतौर प्रधानमंत्री सात साल छह महीने का समय पूरा किया है।
विज्ञापन


आबे के खराब स्वास्थ्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने लिखा, 'मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे, आपके खराब स्वास्थ्य के बारे में सुनकर दुख हुआ। हाल के वर्षों में आपके कुशल नेतृत्व और व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के साथ भारत-जापान की भागीदारी नए आयाम पर पहुंची और पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुई है। मैं आपके स्वास्थ्य में शीघ्र लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन






आबे देश की सत्ता पर 2803 दिनों से पदासीन थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री इसाकु सैतो के नाम था। शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) पार्टी के सदस्य हैं। देश में जारी कोरोना महामारी के बाद से मांग हो रही थी कि आबे नागरिकों को इससे निपटने को लेकर किए गए कामों के बारे में बताएं।

हालांकि इसके बावजूद आबे बीते 50 दिनों से किसी कार्यक्रम में नजर नहीं आए। 18 जून को यह सूचना दी गई थी कि वे अपने घर पर मीडिया से बातचीत करेंगे मगर ऐसा नहीं हो पाया। 24 अगस्त को कैबिनेट सेक्रेटरी योशिहिडे सुगा ने शिंजो की सेहत को लेकर जारी चर्चाओं को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि आबे बिलकुल ठीक हैं और नियमित जांच के लिए अस्पताल आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- शी जिनपिंग की यात्रा को रद्द कर सकते हैं जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे, जानें वजह


आंत से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं आबे
शिंजो आबे लंबे समय से आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस से जूझ रहे हैं। इस बीमारी में आंत में सूजन जैसी समस्याएं होती हैं। इस बीमारी के कारण ही आबे को 2007 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के एक साल बाद इस्तीफा देना पड़ा था। अब वे नियमित इलाज के जरिए अपनी बीमारी को नियंत्रण में रखते हैं। 

सर्वेक्षण के अनुसार घट रही है आबे की लोकप्रियता
जापान की क्योदो न्यूज एजेंसी के सर्वेक्षण के अनुसार देश में पहले के मुकाबले शिंजो आबे की लोकप्रियता कम हुई है। रविवार को सामने आए इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि देश में 58.4 प्रतिशत लोग कोरोना महामारी से निपटने को लेकर सरकार के तरीके से नाखुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed