फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japanese man spent more than 20000 dollar to become dog taken his first walk world news hindi

Japan: हजारों डॉलर खर्च कर जापानी शख्स बना कुत्ता, पहली बार मॉर्निंग वॉक पर निकला तो कुत्तों ने किया हमला

Tue, 01 Aug 2023 07:16 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, टोक्यो
एजेंसी, टोक्यो Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 01 Aug 2023 07:16 AM IST
सार

 
 

विज्ञापन
Japanese man spent more than 20000 dollar to become dog taken his first walk world news hindi
Japanese man become dog - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जापान से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स 22 हजार डॉलर खर्च कर कुत्ता बना और रविवार सुबह पहली बार मॉर्निंग वॉक पर निकला। इस दौरान दूसरे कुत्तों ने उस पर आक्रमण भी किया। कुत्ता बने युवक का नाम टैको है। टैको ने महंगी सर्जरी कराकर कुत्ते का रूप ले लिया है। टैको का बचपन से ही जानवर बनने का शौक था।

विज्ञापन


मिस्र में गोलीबारी में चार अधिकारियों की मौत
मिस्र के उत्तरी सिनाई की राजधानी अल-एरिस में राष्ट्रीय सुरक्षा मुख्यालय के पास रविवार को हुई भीषण गोलीबारी में चार अधिकारियों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 21अन्य घायल हो गए। घायलों की सूची में आठ अधिकारी शामिल हैं। कई को गोली लगी है, जबकि कुछ को आंसू गैस के कारण सांस लेने में परेशानी हुई है। गोलीबारी की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं। इस मामले में गृह मंत्रालय ने कोई टिप्पणी नहीं की है। उत्तरी सिनाई में इस्लामी आतंकी वर्षों से सक्रिय हैं। ये लोग मुख्य तौर पर सुरक्षा बलों व ईसाइयों को निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन


चुनाव का वादा कर म्यांमार सैन्य सरकार ने फिर बढ़ाया आपातकाल
म्यांमार की सैन्य सरकार ने देश में चुनाव कराने के अपने वादों के बीच एक बार फिर आपातकाल का विस्तार कर दिया है। ढाई साल पहले देश की चुनी हुई आंग सान सू की सरकार को बेदखल कर सत्ता पर कब्जे के समय जुंटा (सैन्य शासन) ने देश में जल्द चुनाव कराने का भरोसा दिया था। राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा परिषद की बैठक राजधानी नेपितॉ में हुई, जिसमें छह माह तक के लिए आपातकाल के विस्तार का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेक्सास में मनाया जाएगा श्री श्री रविशंकर दिवस
अमेरिकी राज्य मैरीलैंड व टेक्सास ने आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर डे मनाने की घोषणा की है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, रिवशंकर ने युद्ध में तबाह हुए क्षेत्रों में शांति स्थापना के प्रशंसनीय प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा, रविशंकर ने आर्ट ऑफ लिविंग के जरिये शांति एवं आनंद का प्रसार किया है।


सिंगापुर में सिखों की आबादी भले कम, योगदान बड़ा: उप प्रधानमंत्री
सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने कहा कि देश में रहने वाले सिखों की आबादी भले ही दूसरे समुदायों के मुकाबले कम हो, लेकिन उनका योगदान बड़ा है। सिखों ने अपनी संस्कृति, धर्म व विशिष्ट पहचान को बरकरार रखते हुए देश के विविध क्षेत्रों में अहम योगदान दिए हैं। सिख सलाहकार बोर्ड (एसएबी) की 75वीं वर्षगांठ पर रविवार को आयोजित रात्रिभोज में वोंग ने कहा, आप सभी ने अपने-अपने व्यवसायों में खुद को साबित किया है। विविध क्षेत्रों में अहम योगदान दिया है…सबसे अहम बात यह है कि सिखों का सिंगापुर में अपनी संस्कृति, धर्म व विशिष्ट पहचान को बरकरार रखते हुए नागरिक सेवा, सुरक्षा बल, न्यायपालिका समेत सभी जगह अच्छा प्रतिनिधित्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed