फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan declare state of emergency over coronavirus pandemic

कोरोना वायरस के कारण जापान के टोक्यो, ओसाका समेत पांच शहरों में आपातकाल लागू

Tue, 07 Apr 2020 03:36 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 07 Apr 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Japan declare state of emergency over coronavirus pandemic
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे - फोटो : ट्विटर

कोरोना वायरस महामारी के कारण जापान ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही इस बीमारी के कारण आपातकाल लगाने वाला पहला देश बन गया। जापान के अधिकांश प्रांतों में मंगलवार से आपातकाल लागू हो गया है। कोरोना वायरस महामारी पर लगाम लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि बुनियादी आर्थिक गतिविधियां टोक्यो में जारी रहेगी। टोक्यो, कानागावा, साइतामा, चिबा, ओसाका, ह्योगो और फुकुओका, सात प्रभावित प्रांत, जहां सार्वजनिक परिवहन और सुपरमार्केट खुले रहेंगे, लेकिन लोगों को सामाजिक दूरी बरतने और परहेज करने होंगे। आपातकाल लगभग एक महीने तक लागू रहेगा। जापान में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 3,650 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आबे ने इस महामारी से निपटने के लिए 1000 अरब डॉलर के प्रोत्साहन पैकज की भी घोषणा की है जो जीडीपी का करीब 20 प्रतिशत है।

आबे ने सोमवार को कहा था कि ऐसे हालात बन रहे हैं, जो लोगों के जीवन और अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। आपातकाल लगने के बाद देश में अब अप्रत्याशित अलर्ट जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने खासतौर पर टोक्यो और ओसाका जैसे शहरी इलाकों में संक्रमण के नए मामले तेजी से बढ़ने का हवाला देते हुए एक दिन पहले ही अपने आपातकाल की योजना की घोषणा कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed