फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan Princess Mako Has Delayed Wedding With Boyfriend Kei Komuro Again Amid Fear Of losing Royal Status

बेपनाह मोहब्बत में डूबी जापानी राजुकमारी, लेकिन नहीं कर पा रहीं शादी, सता रहा ये बड़ा डर

Tue, 17 Nov 2020 11:17 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 17 Nov 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Japan Princess Mako Has Delayed Wedding With Boyfriend Kei Komuro Again Amid Fear Of losing Royal Status
राजकुमारी माको और उनके प्रेमी केई कोमुरो (फाइल फोटो) - फोटो : social media

जापान की बेहद खूबसूरत राजकुमारी माको को एक डर सता रहा है, जिस कारण उन्होंने एक बार फिर शादी करने की योजना को टाल दिया है। साल 2017 में खबर आई कि 28 वर्षीय राजकुमारी माको शादी करने जा रही हैं, लेकिन ऐन वक्त पर उन्हें अपनी योजना को टालना पड़ा। 

विज्ञापन


दरअसल, जापान की राजकुमारी माको देश के एक आम नागरिक केई कोमुरो से प्यार करती हैं। कोमुरो जापान के समुद्री तटों पर पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करते हैं। जापान के सम्राट रहे अकीहितो की पोती और वर्तमान सम्राट नरुहितो की भतीजी राजकुमारी माको केई कोमुरो से प्रेम विवाह करना चाहती हैं, लेकिन एक डर के चलते दूसरी बार उन्हें अपनी योजना को टालना पड़ा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन



शादी के बाद लौटाना होगी 'राजकुमारी' की पदवी
राजकुमारी के शादी को टालने के पीछे की वजह उनके राजघराने से जुड़ी हुई है। दरअसल, अगर राजकुमारी माको अपने प्रेमी केई कोमुरो से शादी कर लेती हैं तो उन्हें राजकुमारी की पदवी को लौटाना पड़ेगा। राजघराने के नियमों के मुताबिक, राजघराने का कोई व्यक्ति अगर बाहरी व्यक्ति से शादी करता है तो उसे बाकी की जिंदगी एक आम जापानी की तरह बितानी पड़ती है। वहीं, केई कोमुरो एक आम नागरिक हैं और अगर राजुकमारी माको उनसे शादी करती हैं तो उनकी जिंदगी आम नागरिक की तरह हो जाएगी। कोमुरो को लेकर बताया गया है कि वह स्कीईंग, वायलिन बजाने और कुकिंग के शौकीन हैं। समुद्र तटों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वह बतौर 'प्रिंस ऑफ द सी' काम करते हैं। वर्तमान में कामुरो एक लॉ कंपनी में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हम दोनों नहीं हो सकते एक दूसरे से अलग
राजुकमारी माको को अपनी पदवी गंवाने का डर सता रहा है, इस कारण ना ही वह कोमुरो से अलग हो रही हैं और ना ही शादी कर पा रही हैं। हालांकि, शादी को टालने के बाद भी अभी तक उन्होंने यह नहीं बताया है कि अब शादी कब होने वाली है। राजुकमारी ने कहा कि फिलहाल भविष्य को लेकर कुछ कहना जल्दबाजी होगा। 

माको ने कहा कि हमारे लिए दिलों के सम्मान और जिंदगी जीने के लिए शादी एक आवश्यक विकल्प है। उन्होंने कहा, हम दोनों एक दूसरे से अलग नहीं हो सकते हैं और बुरे समय में एक दूसरे को सहारा दे सकते हैं। 

'राजकुमारी' की पदवी लौटाने वाली आखिरी सदस्य माको की बुआ हैं
बता दें कि राजुकमारी माको की बुआ राजुकमारी सयाको राजघराने की आखिरी सदस्य थीं, जिन्होंने 'राजकुमारी' की पदवी को लौटाया था। साल 2005 में राजुकमारी सयाको ने राजधानी टोक्यो के एक अधिकारी संग ब्याह रचाया। दोनों एक दूसरे के साथ पढ़ते थे, इस दौरान दोनों करीब आए और शादी के बंधन में बंध गए। 


सालों तक छिपाकर रखा प्यार
राजकुमारी माको को लेकर बताया गया है कि उनके प्रेमी केई कोमुरो ने दिसंबर 2013 में एक डिनर के दौरान उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया। दोनों ने अपने प्यार को लंबे समय तक छिपाकर रखा। फिर राजकुमारी ब्रिटेन में पढ़ाई करने चली गई। साल 2017 में माको ने एलान किया कि वह नवंबर 2018 में शादी करने वाली हैं, लेकिन इस महीने उन्होंने शादी को 2020 तक के लिए स्थगित कर दिया है। राजुकमारी के पिता का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि उनकी बेटी शादी करेंगी या नहीं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed