{"_id":"5e8b032b8ebc3e6f945b5ff9","slug":"japan-prime-minister-shinzo-abe-proposes-to-impose-emergency-due-to-coronavirus-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट : जापान में लागू हो सकता है आपातकाल, प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रखा प्रस्ताव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना संकट : जापान में लागू हो सकता है आपातकाल, प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रखा प्रस्ताव
Mon, 06 Apr 2020 03:53 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 06 Apr 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे
- फोटो : ट्विटर
राजधानी टोक्यो सहित देश के विभिन्न भागों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि होने के बाद जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सोमवार को कहा कि सरकार आपातकाल घोषित करने और बाजार को एक हजार अरब डॉलर का पैकेज देने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
आबे ने संवाददाताओं से कहा, ‘सलाहकार समिति के विचार जानने के बाद हम कल से ही आपातकाल की घोषणा करने पर विचार कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को हो रहे नुकसान के मद्देनजर सरकार 108 हजार अरब येन (एक हजार अरब डॉलर) का राहत पैकेज देगी।
विज्ञापन