फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   japan polling begins for japan lower house election under pm shigeru ishiba leadership

Japan: जापान के निचले सदन के लिए मतदान जारी, प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के नेतृत्व की कड़ी परीक्षा

Sun, 27 Oct 2024 08:13 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 27 Oct 2024 08:13 AM IST
सार

चुनाव को पीएम शिगेरु इशिबा की सरकार के लिए जनमत जुटाने के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि विभिन्न पोल सर्वे में दावा किया गया है कि सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी कोमीतो ब्लॉक निचले सदन में बहुमत से दूर रह जाएगा। अगर ऐसा होता है तो बीते 15 साल में यह पहली बार होगा, जब लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी बहुमत से दूर रहेगी। 

विज्ञापन
japan polling begins for japan lower house election under pm shigeru ishiba leadership
जापान के प्रधानमंत्री - फोटो : एएनआई

विस्तार

जापान के निचले सदन यानी प्रतिनिधि सभा के लिए मतदान रविवार को शुरू हुआ। जापान में जारी आर्थिक अनिश्चितता, विदेश मामलों की चुनौती और राजनीतिक अस्थिरता के हालात में ये चुनाव बेहद अहम माने जा रहे हैं। जापान के निचले सदन में बहुमत हासिल करने पर सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी कोमीतो ब्लॉक का पूरा ध्यान केंद्रित है। 
विज्ञापन


पीएम पद संभालते ही पीएम इशिबा ने कर दिया था चुनाव का एलान
जापान में सत्ताधारी दल का अध्यक्ष ही प्रधानमंत्री बनता है। बीते दिनों फुमियो की जगह शिगेरु  इशिबा को सत्ताधारी पार्टी एलडीपी (लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी) का अध्यक्ष चुना गया था। हालांकि एलडीपी का जापान के दोनों सदनों में बहुमत है और जापान में साल 2025 में चुनाव होने थे, लेकिन इशिबा ने पीएम पद संभालते ही चुनाव का एलान कर दिया। इस चुनाव को पीएम शिगेरु इशिबा की सरकार के लिए जनमत जुटाने के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि विभिन्न पोल सर्वे में दावा किया गया है कि सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी कोमीतो ब्लॉक निचले सदन में बहुमत से दूर रह जाएगा। अगर ऐसा होता है तो बीते 15 साल में यह पहली बार होगा, जब लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी बहुमत से दूर रहेगी। 
विज्ञापन


एलडीपी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। जिससे जनता में एलडीपी नेतृत्व के प्रति थोड़ी नाराजगी है। चुनाव प्रचार के दौरान पीएम शिगेरु इशिबा ने कहा कि अभी भी जपान में प्रशासन के लिहाज से एलडीपी की सबसे सही पार्टी है। इशिबा ने कहा कि हम देश को विपक्ष के हाथों में छोड़ने का खतरा नहीं ले सकते क्योंकि उन्हें ये नहीं पता है कि अर्थव्यवस्था, संविधान और सामाजिक सुरक्षा के स्तर पर क्या कदम उठाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ताधारी एलडीपी को हो सकता है नुकसान
चुनाव में सत्ताधारी एलडीपी का मुकाबला कॉन्स्टिट्यूशन डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान से हो रहा है। साथ ही कंजर्वेटिव जापान इनोवेशन पार्टी भी मुख्य प्रतिद्वंदी है। संसद की 465 सीटों में से एलडीपी सांसदों की संख्या 258 है और यह पार्टी साल 2009 से सत्ता पर काबिज है। कॉन्स्टिट्यूशन डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों की संख्या 99 है। वहीं कंजर्वेटिव जापान पार्टी के सांसदों की संख्या 45 है। अभी भी पलड़ा एलडीपी का ही भारी है। निचले सदन में बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 288 सीटें चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉन्स्टिट्यूशन डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान को 140 सीटें मिल सकती हैं। वहीं एलडीपी को 50 सीटों का नुकसान होने की आशंका है और वह 247 सीटें जीत सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed