{"_id":"5e35eb278ebc3e4b605d0471","slug":"japan-police-helicopter-accident-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान : हादसे का शिकार हुआ पुलिस का हेलीकॉप्टर, कराई गई आपात लैंडिंग, कई घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान : हादसे का शिकार हुआ पुलिस का हेलीकॉप्टर, कराई गई आपात लैंडिंग, कई घायल
Sun, 02 Feb 2020 02:48 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
जापान में शनिवार को पुलिस का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है। यह मामला जापान के फुकुशिमा प्रांत का है।
विज्ञापन
यहां तकनीकी खराबी के कारण पायलट को उसकी आपात लेंडिंग करनी पड़ी। इसी दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर धान के मैदान में गिरा है। अग्निशमन विभाग ने बताया कि घटना में कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन