फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan PM Fumio Kishida Speech attack Pipe Bomb thrown killing attempt news and updates

Japan: प्रधानमंत्री किशिदा पर भाषण के दौरान फेंका गया पाइप बम, बाल-बाल बच निकले; PM मोदी ने ट्वीट कर कहा ये...

Sat, 15 Apr 2023 03:02 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 15 Apr 2023 03:02 PM IST
सार

घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम किशिदा का भाषण सुनने आए लोगों को इस घटना के बाद इधर-उधर भागते देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Japan PM Fumio Kishida Speech attack Pipe Bomb thrown killing attempt news and updates
जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा। - फोटो : Social Media

विस्तार

जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा पर जानलेवा हमले की खबरें हैं। बताया गया है कि वाकायामा शहर में भाषण के दौरान उन पर एक व्यक्ति ने पाइप बम फेंक दिया था। हालांकि, जब तक यह बम फटता, पीएम किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया गया है कि जहां किशिदा का भाषण होना था, वहां से उन्हें निकाले जाने के ठीक बाद ही बड़ा धमाका सुना गया। 
विज्ञापन


घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम किशिदा का भाषण सुनने आए लोगों को इस घटना के बाद इधर-उधर भागते देखा जा सकता है। इस दौरान पुलिसवालों को भी एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर उस पर काबू पाते भी देखा गया। बताया गया है कि घटना में पीएम को कोई चोट नहीं आई है। वे एक कार्यक्रम में अपनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में भाषण देने आए थे।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट
घटना पर पीएम मोदी ने कहा कि आज ही जापान के वाकायामा में एक हिंसक घटना के बारे में पता चला, जिसमें मेरे मित्र प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा भी मौजूद थे। राहत की बात है कि वे सुरक्षित हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं। भारत हिंसा से जुड़ी सभी घटनाओं की निंदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नौ महीने पहले ही हुई थी पूर्व पीएम की हत्या
फूमियो किशिदा पर यह हमला पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के नौ महीने बाद ही हुआ है। शिंजो पर जुलाई, 2022 में एक व्यक्ति ने घर में बनाई गई बंदूक से हमला कर दिया था। पूर्व पीएम की इस घटना में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed