फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan PM Fumio Kishida says Russia using nuclear weapons and China ramp up nuclear arsenal

Nuclear War: रूस के परमाणु हमले की धमकी पर जापान बोला, ऐसा हुआ तो यह मानवता पर बड़ा आक्रमण

Sat, 22 Oct 2022 12:39 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 22 Oct 2022 12:39 PM IST
सार

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा है कि रूस द्वारा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल मानवता के लिए बड़ा खतरा है। अगर ऐसा हुआ तो यह परमाणु हथियारों पर बड़ा आक्रमण होगा।  

विज्ञापन
Japan PM Fumio Kishida says Russia using nuclear weapons and China ramp up nuclear arsenal
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वैश्विक स्तर पर सामरिक स्थितियां जैसे-जैसे बदल रहीं हैं, परमाणु हथियारों का खतरा भी उतना ही बढ़ता जा रहा है। एक तरफ रूस खुले तौर पर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की चेतावनी दे रहा है तो खबर है कि चीन भी अपनी परमाणु क्षमता को बढ़ा सकता है। ऐसे में दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। 

विज्ञापन


इस बीच जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने रूस पर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का बड़ा आरोप लगाया है। किशिदा ने कहा है कि रूस द्वारा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल मानवता के लिए बड़ा खतरा है। किशिदा ने कहा, रूस द्वारा परमाणु हथियारों के उपयोग की धमकी देना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की शांति और सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है और यह बिल्कुल अस्वीकार्य है। अगर ऐसा हुआ तो यह मानवता पर बड़ा आक्रमण होगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

चीन बढ़ा सकता है परमाणु शस्त्रागार 
दूसरी तरफ चीन की ओर से शी जिनपिंग के संभावित तीसरे कार्यकाल के साथ ही परमाणु शस्त्रागार को बढ़ावा देने के संकेत मिले हैं। दरअसल, सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की कांग्रेस में पहली बार राष्ट्रपति शी जिनपिंग की रणनीतिक निरोध की एक मजबूत प्रणाली स्थापित करने की टिप्पणी पहली बार सामने आई है। 63 पन्नें की रिपोर्ट में जिनपिंग ने सेना को एक विशेष खंड समर्पित किया है। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा और सेना के आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए, मानव रहित लड़ाकू क्षमताओं के त्वरित विकास और नेटवर्क सूचना प्रणाली के अनुप्रयोग का भी आह्वान किया है।

परमाणु क्षमता में सुधार करेगा चीन 
विश्लेषकों का कहना है कि जिनपिंग की ओर से मिले संकेतों के बाद यह तो तय है कि अमेरिका के साथ अपनी बढ़ती प्रतिद्वंद्विता के बीच चीन परमाणु प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करेगा। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के पूर्व प्रशिक्षक सोंग झोंगपिंग ने कहा कि बयान का मतलब है कि चीन अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए रणनीतिक परमाणु बलों के विकास को मजबूत करेगा। वहीं एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका ने चीन के परमाणु हथियारों के विस्तार की चेतावनी दी है, नवंबर में पेंटागन द्वारा जारी एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था है कि चीन के पास 2027 तक 700 और 2030 तक कम से कम 1,000 परमाणु हथियार हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed