फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan Parliament PM Ishiba floor test Updates upper house ruling coalition majority political Equations

Japan Parliament: संसद में PM इशिबा को बहुमत नहीं, ऊपरी सदन के चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन की हार; अब आगे क्या?

Mon, 21 Jul 2025 03:55 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 21 Jul 2025 03:55 AM IST
सार

जापान में राजनीतिक अस्थिरता आने के संकेत हैं। प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा नीत सत्तारूढ़ गठबंधन संसद के ऊपरी सदन में बहुमत हासिल करने में विफल रहा है। यह हार इशिबा गठबंधन के लिए एक और झटका है, क्योंकि निचले सदन में पीएम इशिबा पहले ही हार चुके हैं। जानिए अब जापान में सियासत का ऊंट किस करवट बैठेगा?

विज्ञापन
Japan Parliament PM Ishiba floor test Updates upper house ruling coalition majority political Equations
जापान के पीएम शिगेरू इशिबा - फोटो : एक्स/@shigeruishiba

विस्तार

जापान राजनीतिक अस्थिरता की आशंका से जूझ रहा है। 1955 के बाद पहली बार सत्तारूढ़ दल- एलडीपी ने संसद के दोनों सदनों में बहुमत खो दिया है। जापान के सरकारी टीवी चैनल- एनएचके पर प्रसारित एक समाचार के मुताबिक प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा का सत्तारूढ़ गठबंधन संसद के 248 सीटों वाले ऊपरी सदन में बहुमत हासिल करने में विफल रहा है। बहुमत हासिल करने के लिए इशिबा की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) को पहले से मौजूद 75 सीटों के अलावा 50 सीटें और जीतनी थीं, लेकिन गठबंधन को केवल 46 सीटें ही मिलीं।

विज्ञापन


बता दें कि रविवार को जापान की संसद के उच्च सदन की 248 सीटों में से 125 सीटों के लिए मतदान हुए। नतीजे देर रात घोषित किए गए। इसमें प्रधानमंत्री इशिबा की पार्टी एलडीपी और उनकी सहयोगी कोमितो को बहुमत नहीं मिला। विशेषज्ञों का मानना है कि अल्पमत में होने के कारण अब एलडीपी के भीतर ही इशिबा को हटाने की मांग तेज हो सकती है। 
विज्ञापन


विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर दुनिया की नजरें
खबरों के मुताबिक, मतदान से सीधे तौर पर यह तय नहीं होगा कि प्रधानमंत्री इशिबा की अल्पमत सरकार गिरेगी या नहीं, लेकिन इससे उन पर दबाव बढ़ जाएगा। अमेरिका के साथ टैरिफ की समय सीमा भी नजदीक आ रही है। यही कारण विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Russia: खामनेई के वरिष्ठ सलाहकार ने पुतिन से की मुलाकात, पश्चिम एशिया के हालात और परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा

1955 के बाद पहली बार एलडीपी ने दोनों सदनों में खोया बहुमत
संसद के ऊपरी सदन में मिली हार पीएम इशिबा नीत गठबंधन के लिए एक और झटका है, क्योंकि अक्तूबर में निचले सदन के चुनाव में हार के बाद जापान की वर्तमान सरकार संसद के दोनों सदनों में अल्पमत में आ गई है। जनाधार घटने के कारण जापान में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ने का खतरा है। 1955 में पार्टी की स्थापना के बाद से यह पहली बार हुआ है, जब एलडीपी ने संसद के दोनों सदनों में बहुमत खो दिया है। 

हारने के बाद भी प्रधानमंत्री बने रहना चाहते हैं इशिबा
चुनाव में हार के बावजूद, प्रधानमंत्री इशिबा ने कहा कि वह अपने पद पर बने रहेंगे और देश के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं नंबर एक पार्टी के प्रमुख के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा और देश के लिए काम करूंगा।'


छह वर्ष का होता है उच्च सदन के सदस्यों का कार्यकाल
बता दें कि उच्च सदन के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है, जबकि प्रतिनिधि सभा के सदस्यों का कार्यकाल प्रधानमंत्री द्वारा भंग किया जा सकता है। जापान में उच्च सदन के आधे सदस्यों को हर तीन साल में होने वाले चुनावों में बदल दिया जाता है ताकि पूर्ण परिवर्तन को रोका जा सके। 75 सीटों का चुनाव निर्वाचन क्षेत्रों में और 50 सीटों का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व के माध्यम से किया जाता है।

ये भी पढ़ें: Floods in Texas:  टेक्सास में भीषण बाढ़ ने मचाई तबाही; अब भी तीन लापता, 135 की गई जान

महंगाई और घटती आय बड़ा मुद्दा
जापान की राजनीति से जुड़ी खबरों के मुताबिक, राष्ट्रपति इशिबा अपना समर्थन इसलिए खो रहें हैं, क्योंकि चुनाव में बढ़ती महंगाई और घटती आय बड़ा मुद्दा है। मतदाता सामाजिक सुरक्षा भुगतान का बोझ, निराश और नकदी की कमी, विदेशी निवासियों और पर्यटकों के लिए कड़े कदम का मुद्दा उठा रहे हैं। वहीं चावल की कीमतें सप्लाई की कमी और वितरण तंत्र की जटिलता के कारण दोगुनी हो चुकी हैं। इस वजह से बाजारों में पैनिक बाइंग देखी जा रही है। इस मुद्दे पर एक कृषि मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा, जिसके बाद शिंजिरो कोइजुमी को नियुक्त किया गया। उन्होंने भंडारण से चावल रिलीज कर हालात को संभालने की कोशिश की है, लेकिन प्रभाव सीमित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed