{"_id":"61bc35bdf5cd4d0edd009286","slug":"japan-osaka-mental-health-clinic-fire-several-dead-and-injured-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान: मानसिक रोग चिकित्सालय में आग, कम से कम 27 की मौत, चौथे माले पर फंसे लोगों को भागने का मौका भी नहीं मिला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान: मानसिक रोग चिकित्सालय में आग, कम से कम 27 की मौत, चौथे माले पर फंसे लोगों को भागने का मौका भी नहीं मिला
Fri, 17 Dec 2021 12:31 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओसाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओसाका
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:31 PM IST
सार
घटना की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें आग से मची तबाही को साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
जापान के ओसाका में मेंटल हेल्थ क्लीनिक में लगी थी आग।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान के ओसाका में एक मानसिक रोग चिकित्सालय में आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि यह आग आठ मंजिला बिल्डिंग के चौथे माले में लगी थी। आग फैलने की रफ्तार इतनी तेज थी कि फ्लोर में फंसे लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिल पाया और आधे घंटे के अंदर पूरा फ्लोर जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग के मुताबिक, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी हैं।
घटना की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें आग से मची तबाही को साफ देखा जा सकता है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, जिस फ्लोर पर आग लगी थी, उसमें कई मानसिक रोगियों का इलाज जारी था। अधिकारियों का कहना है कि आग सुबह करीब 10.18 बजे लगी थी। मौके पर दमकल की 70 गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाना शुरू कर दिया। हालांकि, राहत-बचाव कार्य के दौरान जो 28 घायल मिले, उनमें से 27 को बचाया नहीं जा सका।