फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan massive road accident more than 67 vehicles on an expressway many casualties

Japan Accident: बर्फीले मौसम में भीषण हादसा, एक्सप्रेसवे पर 67 वाहनों की भिड़ंत में दो की मौत, 26 लोग घायल

Sat, 27 Dec 2025 09:20 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 27 Dec 2025 09:20 AM IST
सार

Japan Massive Road Accident: जापान में साल के अंत की छुट्टियों के बीच बड़ा सड़क हादसा हुआ। गुनमा प्रांत के कान-एत्सु एक्सप्रेसवे पर बर्फबारी के कारण दो ट्रकों की टक्कर के बाद 67 से ज्यादा वाहन आपस में भिड़ गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Japan massive road accident more than 67 vehicles on an expressway many casualties
जापान में भीषण सड़क हादसा - फोटो : PTI

विस्तार

जापान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां साल के अंत की छुट्टियों की शुरुआत के बीच शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बर्फबारी के कारण एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा टोक्यो से करीब 160 किलोमीटर दूर गुनमा प्रांत के मिनाकामी शहर के पास कान-एत्सु एक्सप्रेसवे पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, सबसे पहले दो ट्रकों की टक्कर हुई। इसके बाद पीछे से आ रही गाड़ियां बर्फ से ढकी सड़क पर ब्रेक नहीं लगा सकीं और एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 67 से ज्यादा वाहन शामिल थे। टक्कर के बाद एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा पूरी तरह जाम हो गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- FTA: न्यूजीलैंड के पीएम ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया ऐतिहासिक, उनके ही विदेश मंत्री कर चुके आलोचना

विज्ञापन

12 से ज्यादा गाड़ियों में लगी आग
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसे के आखिरी हिस्से में आग भी लग गई, जो धीरे-धीरे एक दर्जन से ज्यादा वाहनों तक फैल गई। कुछ गाड़ियां पूरी तरह जल गईं। राहत की बात यह रही कि आग से किसी के घायल होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग ने करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Bangladesh Unrest: बांग्लादेशी गायक जेम्स के कॉन्सर्ट पर भीड़ ने किया हमला, बरसाए पत्थर; देखें वीडियो

हादसे में दो लोगों मौत, कई घायल
मामले में पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वाली महिला की उम्र 77 साल थी और वह टोक्यो की रहने वाली थीं। जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस वक्त इलाके में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी थी। इसी दौरान जापान में लोग नए साल और साल के अंत की छुट्टियों के लिए यात्रा पर निकल रहे थे। फिलहाल हादसे की जांच, मलबा हटाने और सड़क की सफाई के लिए एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों को बंद रखा गया है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed