फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan launches navigation satellite on new flagship rocket for improved positioning system

Michibiki 6: जापान ने लॉन्च किया 'मिचिबिकी-6' उपग्रह, नेविगेशन प्रणाली के लिए अमेरिका पर कम करेगा निर्भरता

Sun, 02 Feb 2025 07:44 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 02 Feb 2025 07:44 PM IST
सार

Michibiki 6: जापान ने अपने नए एच3 रॉकेट के जरिए मिचिबिकी-6 उपग्रह को लॉन्च किया, ताकि देश अपनी सटीक स्थिति निर्धारण प्रणाली विकसित कर सके। जापान 2026 तक सात उपग्रहों का नेटवर्क तैयार करने की योजना बना रहा है और 2030 तक इसका 11 उपग्रहों को जोड़ने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
Japan launches navigation satellite on new flagship rocket for improved positioning system
जापान ने एच3 रॉकेट से मिचिबिकी-6 उपग्रह लॉन्च किया - फोटो : वीडियो ग्रैब/यूट्यूब/जापानी अंतरिक्ष एजेंसी

विस्तार

जापान ने अपने नए एच3 रॉकेट के जरिए एक नेविगेशन उपग्रह लॉन्च किया, ताकि देश खुद की स्थिति तय करने के लिए एक सटीक प्रणाली बना सके। मिचिबिकी-6 उपग्रह को ले जाने वाले एच3 रॉकेट ने दक्षिण-पश्चिमी जापानी द्वीप पर दनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी और करीब 29 मिनट बाद उपग्रह को रॉकेट से अलग कर दिया गया। जापानी अंतरिक्ष एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि करीब दो हफ्ते में यह उपग्रह अपने लक्षित भू-स्थानिक कक्षा तक पहुंचने की उम्मीद है।यह जापान के अंतरिक्ष कार्यक्रम की बड़ी कामयाबी है, क्योंकि यह खुद की सटीक स्थान निर्धारण प्रणाली विकसित कर रहा है। जापान के पास अभी क्वासी-जेनीथ उपग्रह प्रणाली (क्यूजेडएसएस) है, जिसमें चार उपग्रह हैं। मिचिबिकी-6 इस नेटवर्क का पांचवां उपग्रह होगा। 
विज्ञापन


मिचिबिकी उपग्रह से मिलने वाले सिग्नल अमेरिका की जीपीएस प्रणाली को और सटीक बनाने में मदद करेगी, जिससे स्मार्टफोन, वाहन, जहाज और ड्रोन में और सटीक लोकेशन मिल सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान की 2026 तक अपनी प्रणाली में दो और नेविगेशन उपग्रहों को लॉन्च करने की योजना बना रहा है, ताकि उसके पास सात उपग्रहों का नेटवर्क हो, जिससे उसे अपनी स्थिति निर्धारण क्षमता को सुधार करने में विदेशी सेवाओं पर निर्भर न रहना पड़े। जापान का लक्ष्य 2030 के अंत तक 11 नेविगेशन उपग्रहों का नेटवर्क तैयार करना है। 

 
खराब मौसम के कारण इस लॉन्च में एक दिन की देरी हुई। यह लॉन्च पिछले साल एक पहले असफल प्रयास के बाद एच3 प्रणाली के लिए लगातार चौथी कामयाब उड़ान थी, जब रॉकेट को उसके पेलोड के साथ नष्ट करना पड़ा था। जापान अंतरिक्ष परिवहन में स्थिरता और प्रतिस्पर्धा को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरिक्ष कार्यक्रम की सफलता के लिए महत्वपूर्ण मानता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed