{"_id":"5b98ec34867a557ff129c2e5","slug":"japan-govt-fight-against-rats-world-famous-sukuzi-fish-market-closed-by-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान सरकार की चूहों के खिलाफ जंग, विश्व प्रसिद्ध सुकुजी मछली बाजार अगले महीने करेंगे बंद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान सरकार की चूहों के खिलाफ जंग, विश्व प्रसिद्ध सुकुजी मछली बाजार अगले महीने करेंगे बंद
भाषा
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
जापान मछली बाजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान के तोयोसू शहर में विश्व प्रसिद्ध सुकुजी मछली बाजार अगले महीने बंद हो रहा है और उसके बाद सरकार ने चूहों के खिलाफ जंग छेड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।
इस 83 साल पुराने दुनिया के सबसे बड़े मछली बाजार में हर दिन एक करोड़ 40 लाख का कारोबार होता है और इसमें 400 तरह के सीफूड मिलते हैं। बाजार को पांच दिनों के लिए कहीं और स्थानांतरित किया जाएगा ताकि तोयोसू में इस बाजार को नया रूप दिया जा सकें।
बाजार के बंद होने के बाद वहां मछलियों को काटने के बाद उनका बचा हुआ हिस्सा खाने वाले चूहे इधर-उधर भागेंगे जिससे आसपास की दुकानों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
सुकुजी में चूहे रोधी अभियान की कमान संभालने वाले तोक्यो सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ‘जब वे कुछ अजीब पाएंगे तो उनके एक साथ झुंड में चलने की आशंका होगी। 10 अक्तूबर को बाजार बंद होने के बाद का सप्ताह अहम लड़ाई साबित होगा।’
वहां से चूहों को निकलने से रोकने के लिए तोक्यो के अधिकारी अन्य लोगों की सहायता से पाइपों और सीवर से बाहर निकलने के रास्तों बंद करने और अन्य मार्गों को ढकने में व्यस्त हैं।
बाजार को तोड़ने से पहले वे उस स्थान के आसपास 10 फुट की स्टील की दीवार बनाएंगे और चूहों को पिंजरों में कैद करने की कोशिश में लगेंगे। चूहों को पकड़ने के लिए वे 40,000 पिंजरे लगाएंगे और साथ ही चूहों को मारने के लिए 300 किलोग्राम जहर का इस्तेमाल करेंगे।
बाजार के आसपास रेस्त्रां और बार मैनेजरों को चूहों के आने की आशंका को लेकर रेड अलर्ट पर रखा गया है। गिंजा में एक रेस्त्रां मालिक ने कहा, ‘यह डरावना है।’
(इनपुट:भाषा)