फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan gives additional 170 million dollars to help Rohingya refugees living in Bangladesh

ढाका : रोहिंग्या शरणार्थियों की मदद के लिए जापान ने दी 170 लाख डॉलर की अतिरिक्त मदद

Thu, 27 Feb 2020 05:28 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 27 Feb 2020 05:28 AM IST
सार

जापानी दूतावास के मुताबिक इस फंड से शरणार्थी शिविरों की हालत सुधारने, साफ पानी, सैनिटेशन से लेकर साफ सफाई तक की व्यवस्था कराने और बच्चों का खास ध्यान रखा जाएगा। जापान सरकार शरणार्थियों को यह मदद संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों की देख रेख में पहुंचाएगी। 

विज्ञापन
Japan gives additional 170 million dollars to help Rohingya refugees living in Bangladesh
रोहिंग्या मुसलमान (फाइल फोटो)

विस्तार

बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए जापान ने 170 लाख डॉलर की अतिरिक्त मदद देने का ऐलान किया है। म्यांमार से भागकर आए और दक्षिण पूर्वी बांग्लादेश में शरण लेकर रहने वाले रोहिंग्या अल्पसंख्यकों की बेहतरी के लिए ये फंड दिया जा रहा है। ढाका स्थित जापानी दूतावास ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कॉक्स बाजार में रहने वाले शरणार्थियों की मदद के लिए ये राशि खर्च की जाएगी।

विज्ञापन


जापानी दूतावास के मुताबिक इस फंड से शरणार्थी शिविरों की हालत सुधारने, साफ पानी, सैनिटेशन से लेकर साफ सफाई तक की व्यवस्था कराने और बच्चों का खास ध्यान रखा जाएगा। जापान सरकार शरणार्थियों को यह मदद संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों की देख रेख में पहुंचाएगी। इनमें यूनिसेफ, यूएनएचसीआर, यूएनएफपीए, आईओएम, यूएन वुमेन, एफएओ जैसी एजेंसियां शामिल हैं।
विज्ञापन


जापान इससे पहले बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों के बीच काम करने वाले कुछ एनजीओ और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लिए 950 लाख डॉलर की मदद दे चुका है। अब इस अतिरिक्त मदद से जापान की तरफ से 1120 लाख डॉलर की मदद पहुंची है। माना जा रहा है कि इससे बांग्लादेश सरकार को रोहिंग्या शरणार्थियों का जीवनस्तर सुधारने और ज़रूरी सुविधाएं मुहैय्या कराने में काफी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed