{"_id":"6305371ff911e43be41b8c20","slug":"japan-considers-deploying-1000-long-range-cruise-missiles-to-counter-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"Japan: चीन से निपटने को जापान तैनात कर सकता है लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलें, पूर्वी चीन सागर में बढ़ा खतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Japan: चीन से निपटने को जापान तैनात कर सकता है लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलें, पूर्वी चीन सागर में बढ़ा खतरा
Wed, 24 Aug 2022 01:53 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, टोक्यो।
एजेंसी, टोक्यो।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:53 AM IST
सार
जापानी मिसाइलों की तैनाती नैंसेई द्वीप पर कभी भी की जा सकती है। यह द्वीप उत्तर कोरिया और चीन के पास मौजूद है और जापान को दोनों ही देशों से खतरा है। जापान की योजना यहां 100 किलोमीटर रेंज वाली 1,000 मिसाइलें तैनात करने की है।
विज्ञापन
Japan-China
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी चीन सागर (East China Sea) में चीनी हरकतों से जापान सबसे ज्यादा प्रभावित है। इन्हीं खतरों से निपटने के लिए वह लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलें (Cruise Missiles) तैनात करने की योजना बना रहा है। जापान (Japan) के बड़े अखबार योमियुरी शिम्बन के मुताबिक जापानी मिसाइलों की तैनाती नैंसेई द्वीप पर कभी भी की जा सकती है।
विज्ञापन
बता दें, यह द्वीप उत्तर कोरिया और चीन के पास मौजूद है और जापान को दोनों ही देशों से खतरा है। जापान की योजना यहां 100 किलोमीटर रेंज वाली 1,000 मिसाइलें तैनात करने की है। इन्हें जहाजों और विमानों से लॉन्च किया जा सकता है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, जापान अपनी एक मिसाइल टाइप 12 की क्षमता बढ़ाने पर भी विचार कर रहा है। पूरी तरह से जापान में तैयार हुई यह मिसाइल जमीन से किसी भी जंगी जहाज पर 1,000 किमी की रेंज में किसी भी लक्ष्य पर निशाना साध सकती है। इसे योजना से दो साल पहले 2024 में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
जापान को सचेत रहना पड़ेगा
जापान की तरफ से समुद्र में मिसाइलें तैनात करने की खबरें ऐसे समय पर आ रही हैं जब चीन ने अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की यात्रा के बाद ताइवान के चारों ओर सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया था। जापान का कहना है कि इस सैन्य अभ्यास की आंच जापानी तट तक भी पहुंची थी। इस कारण चीन के ताइवान और पूर्वी सागर में हमलावर रुख को देखते हुए जापान को सचेत रहना पड़ेगा।