फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan Chief Cabinet Secretary Yoshihide Suga officially declares that he will run for Prime Minister Post

दुनिया की निगाहें जापान पर, कैबिनेट सचिव सुगा ने किया प्रधानमंत्री पद के लिए दावा

Thu, 03 Sep 2020 01:09 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 03 Sep 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Japan Chief Cabinet Secretary Yoshihide Suga officially declares that he will run for Prime Minister Post
जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिडे सुगा - फोटो : Facebook/Yoshihide Suga

जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिडे सुगा ने प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। सुगा ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह सत्तारूढ़ दल के नेतृत्व के लिए तैयार हैं। सुगा के इस एलान के बाद से उन्हें प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बाद पीएम की कुर्सी को संभालने के लिए प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। 

विज्ञापन

 

बता दें कि, जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी आगामी 14 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के उत्तराधिकारी का चुनाव करेगी। खराब स्वास्थ्य और बीमारियों के कारण आबे ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रधानमंत्री की दौड़ में पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा और पूर्व विदेश मंत्री फ्यूमियो के बाद अब जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिडे सुगा का नाम भी शामिल हो गया है। 14 सितंबर को होने वाले पार्टी के आंतरिक मतदान में सुगा एक पसंदीदा उम्मीदवार के रूप में उभर कर सामने आए हैं।

गौरतलब है कि 65 साल के शिंजो आबे लंबे समय से पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। वे इस महीने दो बार 17 और 24 अगस्त को अस्पताल जा चुके हैं। इसके बाद से ही जापानी मीडिया में उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा चल रही थी।

स्थानीय मीडिया के अनुसार आबे नहीं चाहते थे कि उनकी सेहत के कारण सरकार के कामकाज पर किसी तरह का असर पड़े। इसी कारण उन्होंने 28 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पद छोड़ने की घोषणा कर दी। अगस्त महीने में ही आबे ने बतौर प्रधानमंत्री सात साल छह महीने का समय पूरा किया था।


आंत से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं आबे
शिंजो आबे लंबे समय से आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस से जूझ रहे हैं। इस बीमारी में आंत में सूजन जैसी समस्याएं होती हैं। इस बीमारी के कारण ही आबे को 2007 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के एक साल बाद इस्तीफा देना पड़ा था। अब वे नियमित इलाज के जरिए अपनी बीमारी को नियंत्रण में रखते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed