फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Japan and Australia express concern over China recent coast guard law

एशिया प्रशांत विवादित क्षेत्र: चीन के तटरक्षक कानून पर जापान व ऑस्ट्रेलिया ने जताई गंभीर चिंता

Thu, 10 Jun 2021 03:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, टोक्यो।
एजेंसी, टोक्यो। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Jun 2021 03:08 AM IST
सार

संयुक्त बयान में कहा गया है, नए तटरक्षक कानून से चीन की जबरन एकतरफा कार्रवाई या अस्थिरता से पूर्वी चीन सागर में तनाव बढ़ने और यथास्थिति में बदलाव की आशंका है, जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं।

विज्ञापन
Japan and Australia express concern over China recent coast guard law
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : iStock

विस्तार

एशिया प्रशांत के विवादित क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे को लेकर जापान और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा एवं विदेश मंत्रियों ने अपने सुरक्षा रिश्तों को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों देशों ने चीन के दमनकारी तटरक्षक कानून पास करने पर गंभीर चिंता जताई है। साथ ही इसे अंतरराष्ट्रीय कानून के और अनुरूप बनाने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


दोनों देशों के नेताओं के टू प्लस टू वर्चुअल वार्ता के बाद जारी एक संयुक्त बयान में जापान और ऑस्ट्रेलिया ने चीन के शिनजियांग में उइगर और अन्य मुस्लिम समुदायों के मानवाधिकारों को कुचलने पर भी चिंता जताई है।
विज्ञापन


संयुक्त बयान में कहा गया है कि हमने पूरे ताइवान जलडमरूमध्य में स्थिरता और शांति पर जोर दिया है। साथ ही हम उस पूरे सागर क्षेत्र के मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं। दोनों देशों ने हांगकांग और चीन के अधिकारियों से आग्रह किया कि वे हांगकांग के नागरिकों के लिए अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी और दक्षिण चीन सागर में चीन की गतिविधियों पर दोनों देशों ने चिंता साझा की है। यह अंतराष्ट्रीय समुदाय के लिए एक चुनौती है। - तोशिमित्सु मोतेगी, जापान के विदेशमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed