फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   james claverly said UK to review security Indian High Commission in London amid protests

UK: भारतीय उच्चायोग पर हमले के बाद पहरा दे रहे 100 से ज्यादा पुलिस अधिकारी, सुरक्षा की समीक्षा करेगा ब्रिटेन

Thu, 23 Mar 2023 08:49 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 23 Mar 2023 08:49 AM IST
सार

ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने कहा कि हिंसा के कृत्यों के बाद पुलिस जांच चल रही है और देश भारतीय मिशन के कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बदलाव करेगा।

विज्ञापन
james claverly said UK to review security Indian High Commission in London amid protests
लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग - फोटो : Facebook/High Commission of India, London

विस्तार

ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने बुधवार को कहा कि उनका देश लंदन में भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा की समीक्षा करेगा। इस सप्ताह की शुरुआत में पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। जिसके बाद विदेश में उसके कुछ समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग पर हमला किया। खालिस्तान समर्थकों ने इमारत की पहली मंजिल पर चढ़कर तिरंगे का भी अपमान किया था। 

विज्ञापन


भारत के विदेश मंत्रालय ने दी थी कड़ी प्रतिक्रिया
इस पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी। भारत ने घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की थी और आगे से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के उपाय करने को भी कहा था। इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने भारत में ब्रिटेन के शीर्ष राजनयिक को तलब कर अपना विरोध जताया था। 
विज्ञापन


उच्चायोग के बाहर पहरा दे रहे 100 से ज्यादा पुलिस अधिकारी
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को उच्चायोग के बाहर भीड़ जमा हुई और खिड़कियों से तोड़फोड़ की गई, जिसके बाद भारत ने परिसर के आसपास ब्रिटिश सुरक्षा अनुपस्थिति के लिए स्पष्टीकरण मांगा था। समाचार पत्र 'द हिंदू' ने बुधवार को बताया कि लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर सड़क के दोनों ओर कम से कम 100 पुलिस अधिकारी पहरा दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लंदन में खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ प्रवासी भारतीयों का प्रदर्शन, 'जय हो...' पर किया डांस; पुलिसकर्मी भी थिरके
 
ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने घटना पर क्या कहा?
क्लेवरली ने कहा, भारतीय उच्चायोग में कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य हैं। मैंने उच्चायुक्त विक्रम दरईस्वामी को अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। पुलिस जांच जारी है। हम लंदन में भारतीय उच्चायोग और दिल्ली में भारत सरकार से नजदीकी संपर्क में हैं। ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने कहा, हम भारतीय उच्चायोग में सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए महानगर पुलिस के साथ काम कर रहे हैं और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बदलाव करेंगे। हम हमेशा ब्रिटने में सभी उच्चायोगों और विदेशी मिशनों की सुरक्षा को बेहद गंभीरता से लेंगे और इस तरह की घटनाओं को रोकेंगे और मजबूत प्रतिक्रिया देंगे। 


उन्होंने आगे कहा, ब्रिटेन और भारत के संबंध फल-फूल रहे हैं। हमारा 2030 तक संयुक्त रोडमैप हमारे संबंधों का मार्गदर्शन करता है और दिखाता है कि जब हम एक साथ काम करते हैं, दोनों देशों के लिए नए बाजार और नौकरियां पैदा करते हैं और साझा चुनौतियों से निपटने में मदद करते हैं। हम भविष्य में ब्रिटेन और भारत के बीच संबंध गहरे बनाना चाहते हैं। 

ब्रिटिश उच्चायुक्त ने कहा- हमला निंदनीय और अस्वीकार्य
वहीं इस मामले में भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने भी हमले की निंदा की। ब्रिटिश उच्चायुक्त ने ट्वीट कर कहा, मैं भारतीय उच्चायोग के लोगों और परिसर में आज की शर्मनाक हरकत की निंदा करता हूं, यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed