फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jaishankar meets Russian FM Lavrov in Astana, raises strong concern on Indian nationals in war zone

SCO: रूसी विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, रूस के युद्ध ग्रस्त इलाकों में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर बात

Wed, 03 Jul 2024 03:47 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अस्तान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अस्तान Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 03 Jul 2024 03:47 PM IST
सार

SCO: कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ मुलाकात की। मुलाकात के दौरान रूस के युद्ध ग्रस्त क्षेत्रों में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बात हुई।

विज्ञापन
Jaishankar meets Russian FM Lavrov in Astana, raises strong concern on Indian nationals in war zone
भारत और रूस के विदेश मंत्रियों की मुलाकात - फोटो : @DrSJaishankar

विस्तार

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन से इतर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ मुलाकात की। जयशंकर ने रूस के युद्ध ग्रस्त इलाकों में मौजूद भारतीय नागरिकों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।  

विज्ञापन


युद्ध ग्रस्त इलाकों में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा
जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा ‘रूस के विदेश मंत्री के साथ अस्ताना में अच्छी मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय सहयोग और समसामायिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान कई क्षेत्रों में प्रगति को लेकर भी चर्चा हुई। आखिरी बार हमारी मुलाकात वर्ष 2023 के दिसंबर महीने में हुई थी। मुलाकात के दौरान रूस के युद्ध ग्रस्त क्षेत्रों में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बात हुई। भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी को लेकर चर्चा की गई।’ दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकात के दौरान वैश्विक रणनीति के क्षेत्र पर चर्चा की गई और आपसी  विचारों का आदान-प्रदान किया गया। 
विज्ञापन


दो भारतीय नागरिकों की हुई थी मौत
आपको बता दें कि विदेश मंत्रालय ने पिछले महीने कहा था कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में दो भारतीय नागरिकों की मौत हुई। दोनों नागरिक रूस की सेना में नियुक्त किए गए थे। एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि विदेश मंत्रालय ने उन सभी भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी पर जोर दिया गया, जो रूसी सेना में कार्यरत हैं। बयान में कहा गया,‘भारतीय विदेश मंत्रालय और मॉस्को स्थित भारत के दूतावास ने दिल्ली स्थित रूसी दूतावास और मॉस्को स्थित रूस के अलग अलग विभागों के सामने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है। रूसी सेना में काम कर रहे सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया।’
विज्ञापन
विज्ञापन


‘रूस जाने से पहले एहतियात बरतें भारतीय नागरिक’
विदेश मंत्रालय ने सभी भारतीय नागरिकों से कहा है कि रूस में रोजगार की तलाश में जाने से पहले एहतियात बरतें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मार्च में कहा था कि वे लगातार रूसी विभागों के संपर्क में हैं। उन्होंने रूस की सेना में कार्यरत भारतीय नागरिकों की जल्द से जल्द भारत भेजने की मांग की थी।

एस जयशंकर ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की
कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पुश्किन पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। विदेश मंत्री के साथ भारतीय समुदाय के लोग भी मौजूद रहे। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी तस्वीर भी साझा की।


मंगलवार को अस्ताना पहुंचे थे जयशंकर
एस जयशंकर मंगलवार को एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अस्ताना पहुंचे थे। कजाकिस्तान के उप विदेश मंत्री अलीबेक बाकायेव ने उनका स्वागत किया। इसके बाद जयशंकर ने कजाकिस्तान के विदेश मंत्री मूरत नुरतुलू से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मध्य एशिया के साथ भारत की बढ़ती भागीदारी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि उन्हें नुरतलु से मिलकर खुशी हुई और दोनों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed