New Zealand: जयशंकर न्यूजीलैंड में, विदेशी मंत्री महुता के समक्ष उठाया भारतीय विद्यार्थियों का मुद्दा
जयशंकर ने बताया कि मैंने महुता से आग्रह किया कि उनके साथ सहानुभूतिपूर्वक और निष्पक्षता से व्यवहार किया जाए। वहीं, विदेश मंत्री महुता ने कहा कि भारत हमारे सबसे महत्वपूर्ण भागीदारों में से एक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री नानैया महुता से देश में कोविड-19 उपायों के कारण भारतीय छात्रों को आ रही वीजा दिक्कतों का मुद्दा उठाया। उन्होंने महुता से हुई बैठक में मुक्त हिंद-प्रशांत व यूक्रेन संघर्ष जैसे अंतरराष्ट्रीय मामलों पर भी चर्चा की।
जयशंकर ने उन भारतीय छात्रों के लिए शीघ्र वीजा प्रसंस्करण का अनुरोध किया जो न्यूजीलैंड में अध्ययन करना चाहते हैं। उन्होंने महुता से कहा, यदि दोनों देश व्यापार, शिक्षा व कृषि पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो दोनों जलवायु कार्रवाई, महामारी और समुद्री सुरक्षा समेत वैश्विक मुद्दों पर सहयोग कर सकते हैं। यह विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर की न्यूजीलैंड की पहली यात्रा है।
जयशंकर ने बैठक के बाद ट्वीट किया, एक-दूसरे की परंपरा एवं संस्कृति का सम्मान करने वाले दोनों समाज बेहतर समकालीन रिश्ते बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हिंद-प्रशांत व यूक्रेन संघर्ष जैसी अंतरराष्ट्रीय चिंताओं के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान की सराहनीय रहा। हम यूएन व राष्ट्रमंडल सहित बहुपक्षीय मंचों पर साथ काम करने को महत्व देते हैं।
#WATCH |"Was honored to start my official engagements in New Zealand with a traditional Maori welcome. Deeply appreciate the symbolism of convening of two energies together. The respect for customs & traditions is an important aspect of our friendship," tweets EAM Dr S Jaishankar pic.twitter.com/gPYE0IVNr3
— ANI (@ANI) October 6, 2022
वीजा प्रक्रिया तेज करने का आग्रह
जयशंकर ने न्यूजीलैंड के कोविड-19 उपायों से भारतीय छात्रों के प्रभावित होने का मामला उठाया। उन्होंने न्यूजीलैंड में पढ़ाई के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए वीजा जारी करने की प्रक्रिया तेज करने का आग्रह किया। पढ़ाई के लिए न्यूजीलैंड जाने वाले विदेशी छात्रों की संख्या में भारत दूसरे स्थान पर है।
Auckland, New Zealand | EAM Dr S Jaishankar & FM Nanaia Mahuta of New Zealand hold a joint presser pic.twitter.com/xg2Kja0lKl
— ANI (@ANI) October 6, 2022
प्रशांत द्वीप पर सियो से हुई वार्ता
जयशंकर ने महुता के साथ अपनी बैठक के दौरान न्यूजीलैंड के सहायक विदेश मंत्री औपिटो विलियम सियो से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा, प्रशांत द्वीप को लेकर उनके नजरिए से लाभ मिला। उन्होंने भारतीय मूल की मंत्री प्रियंका राधाकृष्णन से मुलाकात की और देश की कुछ प्रमुख हस्तियों से चर्चा की।
पीएम अर्डर्न से की द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न से द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने व्यापारिक सहयोग बढ़ाने एवं लोगों के बीच आपसी सपंर्क को प्रोत्साहित करने पर सहमति जताई। जयशंकर ने अर्डर्न को पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से निजी शुभकामनाएं भी दीं। जयशंकर ने अर्डर्न के साथ एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया व न्यूजीलैंड में अभूतपूर्व योगदान देने एवं उपलब्धियां हासिल करने वाले भारतवंशियों को सम्मानित किया।
विदेश मंत्री के कई कार्यक्रम
विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेता न्यूजीलैंड में भारत के आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को प्रदर्शित करने वाले ‘इंडिया@75’ डाक टिकट को जारी करेंगे। जयशंकर ‘मोदी@20 : ड्रीम्स मीट डिलिवरी’ पुस्तक का विमोचन भी करेंगे। वह सिख समुदाय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष जुड़ाव को प्रदर्शित वाली पुस्तक ‘हार्टफेल्ट : द लिगेसी ऑफ फेथ’ का भी विमोचन करेंगे। वह भारतीय उच्चायोग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी करेंगे।