फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   jaishankar appeal russia companies to Engage Intensively With India

Jaishankar: यूएस टैरिफ के बाद रूस से आर्थिक संबंध मजबूत करेगा भारत, विदेश मंत्री ने रूसी कंपनियों से की अपील

Thu, 21 Aug 2025 09:23 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 21 Aug 2025 09:23 AM IST
सार

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और रूस के संबंध सबसे स्थिर रहे हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग में बहुत ज्यादा सहयोग नहीं हुआ। हाल के वर्षों में इसमें तेजी आई है, लेकिन साथ ही व्यापार घाटा भी बढ़ा है।

विज्ञापन
jaishankar appeal russia companies to Engage Intensively With India
रूस में विदेश मंत्री जयशंकर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका द्वारा 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बीच भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस के साथ व्यापार बढ़ाने पर जोर दिया। विदेश मंत्री ने रूसी कंपनियों से अपने भारतीय समकक्षों के साथ गहराई से जुड़ने की अपील की। विदेश मंत्री ने भारत सरकार की मेक इन इंडिया जैसी पहल और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि भारत में विदेशी कंपनियों के लिए काफी संभावनाएं हैं। 
विज्ञापन


आर्थिक संबंध बेहतर करने की मांग
जयशंकर इन दिनों रूस दौरे पर हैं, जहां उन्होंने रूसी विदेश मंत्री से मुलाकात की। एक कार्यक्रम में जयशंकर ने कहा कि भारत की जीडीपी 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा है और 7 प्रतिशत की दर से विकास करने वाले भारत को विश्वसनीय स्त्रोतों से बड़े संसाधनों की जरूरत है। जिनमें उर्वरक, रसायन और मशीनरी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है। भारत में तेजी से बढ़ता बुनियादी ढांचा उद्यमों के लिए बेहतर व्यवसायिक अवसर प्रदान करता है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और रूस के संबंध सबसे स्थिर रहे हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग में बहुत ज्यादा सहयोग नहीं हुआ। हाल के वर्षों में इसमें तेजी आई है, लेकिन साथ ही व्यापार घाटा भी बढ़ा है। उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापार में और विविधता लाने और संतुलन बनाने की जरूरत पर बल दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jaishankar In Russia: आज मॉस्को में जयशंकर-लावरोव के बीच अहम वार्ता, तय होगी साझेदारी की दिशा
विज्ञापन
विज्ञापन


रणनीतिक साझेदारी में व्यापार, निवेश अहम घटक
भारतीय विदेश मंत्री ने विकास को बढ़ावा देने और तेजी से आगे बढ़ने के लिए निवेश, संयुक्त उद्यम और अन्य सहयोग की इच्छा व्यक्त की। साथ ही कहा कि 'यह एक स्थायी रणनीतिक साझेदारी में एक मजबूत और टिकाऊ आर्थिक घटक होना चाहिए।' जयशंकर ने रूस के साथ व्यापार बढ़ाने की पहल ऐसे समय की है, जब अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। यह टैरिफ रूस से तेल खरीदने के लिए लगाया गया है। अमेरिका के टैरिफ के बाद भारत और रूस के संबंधों में फिर से गर्मजोशी दिखाई दे रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed