फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jailed former premier Imran Khan’s party postpones Islamabad rally after cancellation of NOC

Pakistan: एनओसी रद्द होने पर पीटीआई ने स्थगित की इस्लामाबाद रैली, पार्टी ने कहा- हम चुप नहीं बैठेंगे

Sat, 06 Jul 2024 05:41 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 06 Jul 2024 05:41 PM IST
सार

Pakistan: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने आज इस्लामाबाद में होने वाली रैली रद्द कर दी है। प्रशासन ने पहले अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किया था। लेकिन बाद में समीक्षा करके इसे रद्द कर दिया। 

विज्ञापन
Jailed former premier Imran Khan’s party postpones Islamabad rally after cancellation of NOC
पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस्लामाबाद के उपनगरीय इलाके में होने वाली अपनी रैली शनिवार को रद्द कर दी है। पार्टी शाम छह बजे तरनोल में अपना शक्ति प्रदर्शन करने वाली थी, जिसके लिए उसने इस्लामाबाद के उपायुक्त से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) हासिल किया था। हालांकि, शहर प्रशासन ने शुक्रवार को यह कहते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया कि सुरक्षा चिंताओं मद्देनजर उपायुक्त ने एनओसी की नए सिरे से समीक्षा की है। 

विज्ञापन


एनओसी रद्द होने के बावजूद रैली करने की दी थी चेतावनी
एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्य आय़ुक्त ने मौजूदा सुरक्षा स्थिति, मुहर्रम के  आगमन, सुरक्षा चिंताओं और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की रिपोर्ट के मद्देनजर सियासी सभा के लिए जारी प्रमाण पत्र रद्द करने का फैसला किया है। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के नेतृत्व ने शुरुआत में अनुमति रद्द होने के बावजूद रैली आयोजित करने की चेतावनी दी थी। पीटीआई नेता उमर अयूब खान ने शुक्रवार की रात पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि चाहे कुछ भी पार्टी अपनी रैली आयोजित करेगी। 
विज्ञापन


कई शहरों में रैली आयोजित करेगी पार्टी: उमर अयूब खान
हालांकि, आज उमर ने पीटीआई प्रमुख गौहर खान के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रैली को मुहर्रम के बाद तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अल्लाह ने चाहा तो हम कानूनी प्रक्रिया के तहत आशूरा के बाद इसका आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा, पीटीआई एक रैली के बाद चुप नहीं बैठेगी बल्कि लाहौर, कराची और अन्य कई शहरों में भी रैलियां करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई पीटीआई कार्यकर्ताओं को उठाया गया: गौहर खान
गौहर खान ने दावा किया कि हालिया दिनों में पीटीआई के कई कार्यकर्ताओं को गायब किया गया है। उन्होंने इस मामले को अदालत में ले जाने का वादा किया। उन्होंने कहा, हम राज्य की इस बर्बरता की कड़ी निंदा करते हैं। इससे पहले एनओसी रद्द करने को लेकर पार्टी ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) में एक याचिका दायर कर इस्लामाबाद जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed