फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jailed ex PM Imran Khan seeks live telecast personal attendance at NAB hearing in Supreme Court

Pakistan: इमरान खान ने की अदालत की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग, जेल अधिकारियों के जरिए पेश किया आवेदन

Thu, 23 May 2024 02:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 23 May 2024 02:55 PM IST
सार

पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने कहा कि उन्हें मालूम है कि पार्टी के सूचना सचिव रऊफ हसन पर हमला किसने किया? यह घटना दर्शाता है कि देश में व्यवस्था को जोर जबरदस्ती से नियंत्रित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Jailed ex PM Imran Khan seeks live telecast personal attendance at NAB hearing in Supreme Court
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी व्यक्तिगत मौजूदगी और सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग की है। मामला पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट सरकार की ओर से पेश किए गए राष्ट्रीय जवाबदेही अध्यादेश में संशोधन को रद्द करने की मांग वाली अपनी याचिका से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


जेल अधिकारियों के जरिए अदालत में पेश किया आवेदन
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान ने इस मामले में अदियाला जेल के अधिकारियों के जरिए शीर्ष अदालत के समक्ष एक आवेदन पेश किया। 71 वर्षीय इमरान खान इस मामले में याचिकाकर्ता के रूप में वीडियो लिंक के जरिए शीर्ष अदालत के समक्ष पेश हुए, लेकिन इस दौरान उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया। क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान ने भ्रष्टाचार मामले में सुनवाई के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "30 मई को सुप्रीम कोर्ट में मेरा मैच है।"
विज्ञापन


बता दें कि इमरान खान फिलहाल रावलपिंडी के अदियाला जेल में बंद हैं। वह तोशाखाना मामले, गैर-इस्लामिक विवाह और साइफर मामले में आरोपी हैं। पीटीआई प्रमुख ने कहा कि आठ फरवरी के चुनाव से पहले उन्हें तीन बार दोषी ठहराया गया था, लेकिन लोगों ने तमाम नकारात्मक प्रचार के बावजूद उनकी पार्टी को वोट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के सूचना सचिव पर हुए हमले के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
इमरान खान ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने इस्लामाबाद में भारी अंतर से चुनाव जीता था। उन्होंने कहा, "वे सोच रहे थे कि पीटीआई इस चुनाव को टाल देगी।" पीटीआई प्रमुख ने आगे कहा कि उन्हें मालूम है कि पार्टी के सूचना सचिव रऊफ हसन पर हमला किसने किया। उन्होंने कहा कि यह घटना दर्शाता है कि देश में व्यवस्था को जोर जबरदस्ती से नियंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने इस हमले के जवाब में पार्टी को विरोध प्रदर्शन के लिए तैयार रहने की अपील की। 


इमरान खान ने कानून के शासन को कायम रखने के लिए न्यायाधीशों की सराहना की। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखा रही है। पीटीआई प्रमुख ने बताया कि उन्होंने तोशाखाना के उपहारों को बेचकर उनसे प्राप्त धन का इस्तेमाल बनिगाला में सड़क निर्माण में किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed