फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jaahnavi Kandula's family distressed by Seattle union leader's insensitive comments

अमेरिका में भारतीय छात्रा की मौत का मामला: जाह्नवी के परिवार का फूटा गुस्सा, कहा- हमारी बेटी हर कीमत से परे

Fri, 15 Sep 2023 09:18 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 15 Sep 2023 09:18 AM IST
सार

जाह्नवी के 69 वर्षीय दादा ने कहा कि वीडियो जब सामने आया हम सभी को बहुत दुख पहुंचा। बच्ची की मौत के बाद से ही उसकी मां सदमे में थी। अब इस वीडियो ने सदमा और गहरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि इतनी दुखद घटना के बाद कोई इस तरह कैसे बोल सकता है।

विज्ञापन
Jaahnavi Kandula's family distressed by Seattle union leader's insensitive comments
अमेरिका में भारतीय छात्रा की मौत का मामला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल जनवरी में सिएटल में तेज गति से आ रही पुलिस की गश्ती कार की चपेट में आने से भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत हो गई थी। यह मामला हाल ही में उस समय सामने आया, जब वहां के पुलिस विभाग ने एक फुटेज जारी की, जिसमें अधिकारी डेनियल ऑडरर को इस हादसे को हंसकर टालते हुए देखा गया था। इसी फुटेज पर छात्रा का परिवार आगबबूला हो गया। उनका कहना है कि उनकी बेटी किसी भी कीमत से ऊपर थी।

विज्ञापन

यह है मामला

दरअसल, अमेरिका में मौजूद भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने उच्चतम स्तर पर इस मामले को उठाया था, जिसके बाद अमेरिकी सरकार हरकत में आई। यह घटना जनवरी की है, जहां अधिकारी केविन डेव द्वारा चलाए जा रहे पुलिस वाहन ने 24 वर्षीय भारतीय छात्रा को टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। अमेरिकी अखबार के अनुसार, अधिकारी ओवरडोज की रिपोर्ट मिलने के बाद घटनास्थल तक पहुंचने के लिए रास्ते में 119 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। 

विज्ञापन

वहीं सिएटल पुलिस द्वारा जारी किए गए बॉडीकैम फुटेज में देखा गया कि अधिकारी डेनियल ऑडरर ने इस हादसे को हंसकर टाल दिया। उन्होंने इस बात को भी मानने से इनकार कर दिया कि अधिकारी डेव कसूरवार है। अधिकारी ऑडरर का कहना है कि उसके जीवन का ‘सीमित मूल्य’ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- US: भारत के राजदूत ने उठाया पुलिस वाहन के टकराने से हुई भारतीय छात्रा की मौत का मामला; हरकत में अमेरिकी सरकार

परिवार का फूटा गुस्सा

रिपोर्ट के अनुसार, छात्रा के परिवार ने अधिकारी की हरकत को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि जाह्नवी की मौत पर एक अधिकारी से ऐसी असंवेदनशील टिप्पणियां सुनना वास्तव में परेशान करने वाला है। परिवार ने कहा कि जाहन्वी हम सभी की बहुत प्यारी थी और रहेगी। वह अपनी मां और परिवार के लिए किसी भी कीमत से ऊपर है।  

उन्होंने कहा कि प्रत्येक इंसान का जीवन अमूल्य होता है। इसे किसी से भी कम नहीं आंका जाना चाहिए। हमारे लिए वो किसी भी कीमत से परे थी। उसकी मौत पर अधिकारी का ऐसा बयान देना बहुत ही दुखद है। 

मां का रो-रोकर बुरा हाल

जाह्नवी के 69 वर्षीय दादा ने कहा कि वीडियो जब सामने आया हम सभी को बहुत दुख पहुंचा। बच्ची की मौत के बाद से ही उसकी मां सदमे में थी। अब इस वीडियो ने सदमा और गहरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि इतनी दुखद घटना के बाद कोई इस तरह कैसे बोल सकता है। उन्होंने कहा कि हमें समझ नहीं आ रहा कि यह जानकारी पहले क्यों नहीं दी गई? वे कैसे कह सकते हैं कि कार तेज गति से नहीं थी? हमने अपना बच्चा खो दिया है। फिलहाल, हम फुटेज पर कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है। 

छात्रा की मां की हालत के बारे में दादा ने कहा कि मेरी बेटी ने जाहन्वी को बड़ी मुश्किल से पाला है। वह घर से बाहर नहीं निकल रही है। वह अपनी सबसे बड़ी बेटी के निधन से उबर नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि लोग हमें लगातार कॉल कर रहे हैं। पर मेरी बेटी अभी भी सही हालत में नहीं है। वह लगातार रोए जा रही है। इतना ही नहीं उसने कल से खाना बंद कर दिया है। 

गंभीरता से आगे बढ़ाएं जांच

वहीं, भारतीय अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने गुरुवार को सिएटल पुलिस से कंडुला की मौत की जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि छात्रा की मौत पर मजाक नहीं बनाना चाहिए। यह किसी को हक नहीं है कि कोई किसी की जिंदगी को कम आंके। सभी की जिंदगी अमूल्य है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed