{"_id":"5fc6ad1c3e9e3e398d68c6db","slug":"ivanka-trump-tweeted-in-support-of-india-us-friendship","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-अमेरिका दोस्ती के समर्थन में इवांका ट्रंप का ट्वीट, पीएम मोदी का जिक्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत-अमेरिका दोस्ती के समर्थन में इवांका ट्रंप का ट्वीट, पीएम मोदी का जिक्र
Wed, 02 Dec 2020 02:23 AM IST
Amit Mandal
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 02 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
इवांका ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने भारत-अमेरिका दोस्ती को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक सुरक्षा, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने में भारत-अमेरिका के मैत्रीपूर्ण संबंध पहले से अधिक मजबूत हुए हैं।39 वर्षीय इवांका राष्ट्रपति की वरिष्ठ सलाहकार भी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सोमवार को ट्विटर पर नवंबर 2017 की अपनी भारत यात्रा की चार तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, दुनिया कोविड-19 से लड़ रही है और इस समय में भी वैश्विक सुरक्षा, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने में हमारे देशों की मैत्री पहले से मजबूत हुई है।
विज्ञापन
Fond memories from the Global Entrepreneurship Summit in India🇮🇳 with Prime Minister @narendramodi!
विज्ञापन विज्ञापन
As the world continues to battle COVID-19, our countries’ strong friendship in promoting global security, stability, and economic prosperity is more important than ever. pic.twitter.com/t16pEpFB2g — Ivanka Trump (@IvankaTrump) November 30, 2020
इवांका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत में ग्लोबल आंत्रेप्रोन्योरशिप समिट की कुछ अच्छी यादें।