{"_id":"614be9268ebc3e099d7186bb","slug":"italy-pope-francis-says-some-people-want-me-not-to-live","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली : पोप फ्रांसिस ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा- कुछ लोग चाहते हैं कि मैं जिंदा न रहूं ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इटली : पोप फ्रांसिस ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा- कुछ लोग चाहते हैं कि मैं जिंदा न रहूं
Thu, 23 Sep 2021 08:10 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, रोम
एजेंसी, रोम
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 23 Sep 2021 08:10 AM IST
सार
आंतों की सर्जरी के बाद पोप ने कहा, मुझे पता है कि पादरी लोग बैठकें करने लगे थे और कह रहे थे कि पोप की हालत जो बताई जा रही है असल में वह उससे भी ज्यादा खराब है। वे आगे की तैयारी कर रहे थे। सब्र रखिए, ईश्वर का शुक्र है कि मैं ठीक हूं।
विज्ञापन
पोप फ्रांसिस
- फोटो : social media
विस्तार
पोप फ्रांसिस ने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनकी भद्दी टिप्पणियां शैतान का काम हैं। हाल में हुई आंतों की सर्जरी के बाद कुछ लोग चाहते थे कि मैं जिंदा न रहूं। पादरी ने यह बात हाल ही में अस्पताल से स्लोवाकिया पहुंचने के बाद उस वक्त कही जब उनसे पूछा गया कि वे कैसा महसूस कर रहे हैं। पोप ने मजाकिया लहजे में कहा- अब भी जिंदा हूं, जबकि कुछ लोग चाहते थे कि मैं मर जाऊं।
विज्ञापन
पोप ने कहा, मुझे पता है कि पादरी लोग बैठकें करने लगे थे और कह रहे थे कि पोप की हालत जो बताई जा रही है असल में वह उससे भी ज्यादा खराब है। वे आगे की तैयारी कर रहे थे। सब्र रखिए, ईश्वर का शुक्र है कि मैं ठीक हूं। पोप फ्रांसिस की जुलाई में सर्जरी हुई थी।
विज्ञापन
बड़ी आंत का 33 सेंटीमीटर हिस्सा निकाला गया था। इसके बाद पोप ने 12 से 15 सितंबर को हंगरी-स्लोवाकिया की यात्रा की थी। सर्जरी के बाद यह उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा थी। दरअसल, पोप के दस दिन अस्पताल में रहने पर इटली में कयास लग रहे थे कि शायद अब पोप इस्तीफा दे देंगे और खबरों में पोप के वारिस के बारे में बारे की जा रही थीं।
विज्ञापन