{"_id":"653239e5483b5d0edb0e7fe5","slug":"italy-pm-giorgia-meloni-splits-from-her-partner-of-10-years-latest-news-update-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Giorgia Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी अपने साथी से अलग हुईं, करीब 10 साल पुराना रिश्ता टूटा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Giorgia Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी अपने साथी से अलग हुईं, करीब 10 साल पुराना रिश्ता टूटा
Fri, 20 Oct 2023 01:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एएनआई, रोम
एएनआई, रोम
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:57 PM IST
सार
मेलोनी ने लिखा, 'मैं एक साथ बिताए शानदार वर्षों के लिए उनका धन्यवाद करना चाहती हूं। इस दौरान जिन कठिनाइयों से हम गुजरे, उसमें साथ रहने के लिए और मुझे मेरे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण चीज यानी हमारी बेटी जिनेवरा देने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं।
विज्ञापन
Giorgia Meloni
- फोटो : ANI
विस्तार
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी अपने पत्रकार साथी एंड्रिया जियाम्ब्रुनो से अलग हो गई हैं। मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया कि एंड्रिया गिआम्ब्रूनो के साथ मेरा रिश्ता यहीं खत्म हो गया। हम लगभग 10 साल तक साथ रहे। 46 साल की इतालवी प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ समय से हमारे रास्ते अलग हो गए हैं। ऐसे में अब इसे स्वीकार करने का समय आ गया है।
विज्ञापन
जियाम्ब्रुनो और मेलोनी की शादी नहीं हुई
जानकारी के मुताबिक, जियाम्ब्रुनो और मेलोनी की शादी नहीं हुई है। हालांकि, वे लंबे समय से रिश्ते में थे। उनकी एक सात साल की बेटी भी है। मेलोनी ने लिखा, 'मैं एक साथ बिताए शानदार वर्षों के लिए उनका धन्यवाद करना चाहती हूं। इस दौरान जिन कठिनाइयों से हम गुजरे, उसमें साथ रहने के लिए और मुझे मेरे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण चीज यानी हमारी बेटी जिनेवरा देने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं।
विज्ञापन
महिलाओं पर टिप्पणी कर विवादों में आ गए थे जियाम्ब्रुनो
एक टेलीविजन चैनल पर एक जानेमाने कार्यक्रम की मेजबानी करने वाले जियाम्ब्रुनो अगस्त में उस समय आलोचनाओं से घिर गए थे, जब उन्होंने अपने शो में सुझाव दिया था कि महिलाएं बहुत अधिक शराब न पीकर दुष्कर्म से बच सकती हैं। इस पर मेलोनी ने कहा था कि उन्हें उनके पार्टनर की टिप्पणियों के आधार पर आंका नहीं जाना चाहिए और भविष्य में वह उनके व्यवहार के बारे में सवालों का जवाब नहीं देंगी।
विज्ञापन
मेलोनी ने किया भावुक पोस्ट
इस बीच अपने साथी के साथ अलगाव के बारे में एक्स पर अपने बयान में इतालवी प्रधानमंत्री ने कहा कि हम जो थे, मैं उसकी रक्षा करूंगी। मैं अपनी दोस्ती की रक्षा करूंगी और मैं हर कीमत पर हमारी सात वर्षीय बच्ची की रक्षा करूंगी, जो अपनी मां और पिता से प्यार करती है। मुझे अपनी मां से प्यार जताने का मौका नहीं मिला, पर अपनी बेटी के मामले में मैं सौभाग्यशाली हूं। मेरे पास इस बारे में कहने के लिए और कुछ नहीं है।
दोनों के बारे में जानिए
1977 में रोम में जन्मी मेलोनी 15 साल की थीं, जब वह इटालियन सोशल मूवमेंट (एमएसआई) की युवा शाखा में शामिल हुईं थीं। उनकी मुलाकात जियाम्ब्रुनो से 2013-14 में तब हुई, जब वह एक टीवी शो के लिए एक लेखक के रूप में काम कर रहे थे। इस शो में मेलोनी ने हिस्सा लिया था। जियाम्ब्रुनो का जन्म 1981 में मिलान में हुआ था।