फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Italy military jet crashed hit car a three year old child died Defence Minister Guido Crosetto

इटली: हवा में असंतुलित हुआ विमान तो पैराशूट लेकर कूद गया पायलट, कार में जा घुसा प्लेन, 5 साल की बच्ची की मौत

Sun, 17 Sep 2023 08:29 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ट्यूरिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ट्यूरिन Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 17 Sep 2023 08:29 AM IST
सार

इटली की एक मीडिया के अनुसार इस दुर्घटना में मृतक का एक आठ वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं बच्चे के माता-पिता और जेट पायलट की स्थिति ठीक है।

विज्ञापन
Italy military jet crashed hit car a three year old child died Defence Minister Guido Crosetto
Italy military Jet Crashed - फोटो : Social Media

विस्तार

इटली के तुरीन में सैन्य अभ्यास के दौरान एक जेट का संतुलन बिगड़ने के कारण दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कार से टकरा गई, जिसमें एक पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। दरअसल, जब सैन्य जेट, कार से टकराई तो उस समय कार में एक परिवार मौजूद था। दुर्घटना की जानकारी रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने दी। 
विज्ञापन


इटली की एक मीडिया के अनुसार इस दुर्घटना में मृतक का एक आठ वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं बच्चे के माता-पिता और जेट पायलट की स्थिति ठीक है। मंत्रालय ने इस दुर्घटना पर शोक जताया है। 
विज्ञापन


क्रोसेटो ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'मंत्रालय परिवारवालों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है। हमने आपातकाल से निपटने और इसमें शामिल लोगों की सुरक्षा के लिए हर सुविधा मुहैया कराया था।' वहीं उप प्रधानमंत्री मैटेओ सलविनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि पायलट जेट से पैरासूट के सहारे छलांग लगाई थी। उन्होंने इस घटना को बहुत ही भयानक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed