Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Italy Island Capri Lifts Tourist Ban After Water Shortage Resolved

Italy Water Crisis: इटली के इस द्वीप पर पानी की किल्लत, पर्यटकों के आने पर प्रतिबंध; हालात सुधरे तो हटाया बैन

Sun, 23 Jun 2024 08:02 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 23 Jun 2024 08:02 AM IST
सार

प्रतिबंध के दायरे में न आने वाले स्थानीय लोगों को टैंकर के जरिए पानी पहुंचाया गया। टैंकर्स से प्रति घर 25 लीटर (6.6 गैलन) तक दिया गया। उन्हें 25 लीटर तक ही पीने का पानी इकट्ठा करने की अनुमति दी गई। 

विज्ञापन
Italy Island Capri Lifts Tourist Ban After Water Shortage Resolved
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

इटली के द्वीप कैपरी में बीते दिन यानी शनिवार को पर्यटकों पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया। दरअसल, यहां बीते कुछ दिनों से पानी की किल्लत हो थी। इस वजह से यहां आने वाले पर्यटकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अब जब छुट्टियों के लिए मशहूर इस द्वीप पर पानी की आपूर्ति की समस्या दूर हो गई है तो पर्यटकों को फिर से यहां आने की छूट दे दी गई है।

विज्ञापन


तकनीकी समस्या की वजह से प्रभावित हुई आपूर्ति
कैपरी के मेयर पाओलो फाल्को ने बताया कि मेनलैंड से पानी की आपूर्ति कुछ तकनीकी समस्या की वजह से प्रभावित हुई थी। इस वजह से हमें कड़क कदम उठाने पड़े थे। अब जब सब ठीक हो गया है तो प्रतिबंध हटा लिया गया है।
विज्ञापन


कई सुबह की नौकाओं को बंदरगाह पर लौटना पड़ा
प्रतिबंध की घोषणा शनिवार की सुबह की गई, जिसके कारण दक्षिणी इटली के नेपल्स और सोरेंटो से द्वीप पर जाने वाली कई सुबह की नौकाओं को बंदरगाह पर लौटना पड़ा। प्रतिबंध को उचित ठहराते हुए फाल्को ने आपातकाल की स्थिति से सभी को रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को द्वीप के अधिकांश हिस्से में पानी था, लेकिन शनिवार की सुबह स्थानीय टैंक खत्म हो जाते। ऐसे में अगार कैपरी में प्रतिदिन आने वाले हजारों पर्यटकों को रेाका नहीं जाता तो हालात बद से बदतर हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 लीटर तक ही पीने का पानी इकट्ठा करने की अनुमति
प्रतिबंध के दायरे में न आने वाले स्थानीय लोगों को टैंकर के जरिए पानी पहुंचाया गया। टैंकर्स से प्रति घर 25 लीटर (6.6 गैलन) तक दिया गया। उन्हें 25 लीटर तक ही पीने का पानी इकट्ठा करने की अनुमति दी गई। 


क्यों मशहूर है कैपरी
नेपल्स की खाड़ी में स्थित कैपरी अपने सफेद विला, कोव-स्टडेड समुद्र तट और शानदार होटलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां लगभग 13,000 स्थायी निवासी हैं, लेकिन गर्मियों के महीनों में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed