फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Italian PM Giorgia Meloni announces candidacy at EU election

Giorgia Meloni: मेलोनी ने EU के चुनाव में किया उम्मीदवारी का एलान, कहा- यूरोप में वहीं करूंगी जो इटली में किया

Mon, 29 Apr 2024 02:14 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 29 Apr 2024 02:14 AM IST
सार

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया  मेलोनी ने अभियान शुरू करने के लिए तटीय शहर पेसकोरा में पार्टी के एक सम्मेलन को संबोधित किया। इसर दौरान उन्होंने कहा कि वह यूरोप में वहीं करना चाहती हैं जो उन्होंने इटली में किया है। 

विज्ञापन
Italian PM Giorgia Meloni announces candidacy at EU election
Giorgia Meloni - फोटो : ANI

विस्तार

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रविवार को एलान किया कि वह जून में होने वाले यूरोपीय संसद के चुनावों में उम्मीदवार होंगी। 6-9 जून तक होने वाले यूरोपीय संसद के चुनाव उनके 18 महीने पुराने दक्षिणपंथी संगठन की ताकत का परीक्षण होगा। मेलोनी ने अभियान शुरू करने के लिए तटीय शहर पेसकोरा में पार्टी के एक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह यूरोप में वहीं करना चाहती हैं जो उन्होंने इटली में किया है। 

विज्ञापन


मेलोनी जब विपक्षी में थीं तो उन्होंने इटली से यूरोपीय संघ को छोड़ने का आह्वान किया था और 2022 में जब उन्हें चुना गया तो यूरोपीय देशों की चिंताएं बढ़ गईं थीं। हाल के चुनावों के मुताबिक, 27 फीसदी मतों के साथ उनकी पार्टी इटली की सबसे लोकप्रिय पार्टी है। 

विज्ञापन


यूरोपीय संघ के चुनाव के लिए इटली के सभी पांच निर्वाचन क्षेत्रों में ब्रदर्स ऑफ इंटली के लिए मतपत्र पर मेलोनी का नाम पहला होगा। लेकिन उन्होंने वादा किया कि वह प्रचार के लिए प्रधानमंत्री के रूप में अपने समय का एक मिनट भी इस्तेमाल नहीं करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed