फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   It is difficult for Parvez Musharraf to go Pakistan to face case of treason

देशद्रोह के मुकदमे का सामना करने के लिए परवेज मुशर्रफ का पाकिस्तान आना मुश्किल

Sun, 28 Apr 2019 04:17 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 28 Apr 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
It is difficult for Parvez Musharraf to go Pakistan to face case of treason
परवेज मुशर्रफ (फाइल फोटो)

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ के परिवार के दबाव और मेडिकल बोर्ड की सिफारिशों के चलते देश लौटने की संभावना नहीं है। एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई। बता दें कि मुशर्रफ देश में संविधान को निलंबित करने को लेकर देशद्रोह के मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह घटनाक्रम तब हुआ जब एक दिन पहले ही उनके वकील सलमान सफदर ने कहा था कि 75 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति अपनी बिगड़ती सेहत के बावजूद अदालत के समक्ष उपस्थित होने के लिये प्रतिबद्ध हैं। अदालत ने दो मई को होने वाली सुनवाई के लिए मुशर्रफ को तलब किया था।
विज्ञापन


हालांकि, ‘डॉन न्यूज’ ने खबर दी है कि जनरल (सेवानिवृत्त) मुशर्रफ मेडिकल बोर्ड की सिफारिशों और परिवार के दबाव के मद्देनजर पाकिस्तान नहीं लौटे। एक विशेष अदालत ने मुशर्रफ के खिलाफ मार्च 2014 में देशद्रोह के आरोप तय किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग के सदस्य अली नवाब चित्राली ने कहा, ‘जनरल मुशर्रफ परिवार से दबाव का सामना कर रहे हैं कि वह अपने स्वास्थ्य की कीमत पर यात्रा न करें। सभी लोग जानते हैं कि जनरल मुशर्रफ अपनी जुबान के पक्के हैं, इसलिये उनके 50 फीसदी वापसी की अब भी संभावना है।’ 


सदस्य ने कहा, ‘वह पाकिस्तान आने को उत्सुक हैं और अदालत के समक्ष उपस्थित होना चाहते हैं। वह रीढ़ की हड्डी में गंभीर दर्द से पीड़ित हैं और मेडिकल बोर्ड ने उन्हें यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed