फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli police and protesters clash near holy site in Jerusalem, 14 injured

यरूशलम: पवित्र स्थल के पास इस्राइली पुलिस और प्रदर्शनकारियों में संघर्ष, 14 घायल

Sun, 11 Aug 2019 04:19 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, यरूशलम Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 11 Aug 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
Israeli police and protesters clash near holy site in Jerusalem, 14 injured
यरूशलम - फोटो : सोशल मीडिया
यरूशलम के पवित्र स्थल के पास ईद-उल-अजहा के नमाज के दौरान मुस्लिम श्रद्धालुओं और इस्राइल की पुलिस के बीच रविवार को संघर्ष हो गया। फलस्तीन के चिकित्साकर्मियों ने बताया कि झड़प में कम से कम 14 लोग जख्मी हो गए जिनमें एक की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


मुस्लिम इसे अल-अक्सा मस्जिद परिसर बताते हैं और यहूदी इसे टेंपल माउंट कहते हैं। पुलिस ने बताया कि कम से कम चार अधिकारी घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि हजारों मुस्लिम रविवार की सुबह नमाज के लिए यरूशलम पहुंचे। प्राचीन समय में इस स्थान पर मौजूद दो बाइबलिकल मंदिर तोड़े जाने के कारण यहूदी भी रविवार को शोक मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह यहूदियों के लिए सबसे पवित्र स्थल है और मुस्लिमों के लिए तीसरा सबसे बड़ा पवित्र स्थान है। यह लंबे समय से इस्राइल- फलस्तीन संघर्ष का केंद्र बिंदु रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed