{"_id":"6195092dd92ad03e2920658b","slug":"israeli-pm-will-come-soon-naftali-bennetts-message-at-bangalore-tech-summit-keen-to-take-relations-with-india-to-new-heights","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द आएंगे इस्राइली पीएम: भारत से रिश्ते नई बुलंदी पर ले जाने के इच्छुक, बेंगलुरू टेक समिट में नफ्ताली बेनेट का संदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जल्द आएंगे इस्राइली पीएम: भारत से रिश्ते नई बुलंदी पर ले जाने के इच्छुक, बेंगलुरू टेक समिट में नफ्ताली बेनेट का संदेश
Wed, 17 Nov 2021 07:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 17 Nov 2021 07:22 PM IST
सार
नफ्ताली ने कहा कि अद्भुत लोग अद्भुत चीजें कर सकते हैं। जब भी भारत व इस्राइल एक साथ आते हैं तो कमाल की चीजें होती हैं।
विज्ञापन
Naftali Bennett, नफ्ताली बेनेट
- फोटो : Wikipedia
विस्तार
इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट जल्द भारत यात्रा करने के इच्छुक हैं। बेंगलुरू में आयोजित टेक समिट के लिए भेजे अपने वीडियो संदेश में उन्होंने यह मंशा जताई है। अपने संदेश में पीएम नफ्ताली ने कहा कि जब भी भारतीय और इस्राइली लोग मिलकर काम करते हैं तो कमाल करते हैं।
विज्ञापन
इस्राइली पीएम ने कहा है कि टेक्नोलॉजी में न सिर्फ जीवन में मदद करने की क्षमता है बल्कि जीवन बचाने की क्षमता है। यदि दोनों देश मिलकर काम करें और दिमाग लगाएं तो अनंत अवसर मौजूद हैं। नफ्ताली ने कहा कि दिनों पहले अपने दोस्त पीएम नरेंद्र मोदी से मिला था। हमने कई विषयों पर चर्चा की। यह भी विचार किया कि हम इस्राइल-भारत संबंधों को अगले मुकाम पर कैसे ले जा सकते हैं। दोनों देश तकनीक के क्षेत्र में सहयोग कर अपनी साझेदारी को नवोन्मेष के भंडार में बदल सकते हैं।
विज्ञापन
नफ्ताली ने कहा कि अद्भुत लोग अद्भुत चीजें कर सकते हैं। भारत दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक है। सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और डिजिटल क्षेत्र में भी आगे है। वहीं इस्राइल दुनिया के शीर्ष नवोन्मेषी देशों में एक है। जब भी भारत व इस्राइल एक साथ आते हैं तो कमाल की चीजें होती हैं।
विज्ञापन
पीएम नफ्ताी ने कहा कि वह COP26 जलवायु शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले थे। उन्होंने मोदी से कहा था कि आप इस्राइल में बहुत लोकप्रिय हैं, आप मेरी पार्टी ज्वाइन कर लीजिए। इस मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया था जो वायरल हो गया था।