फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli PM Netanyahu threatens Iran It's Nothing Compared With What's Coming News In Hindi

Israel–Iran Conflict: 'अभी जो देखा है, वो कुछ भी नहीं, आने वाले दिनों..', नेतन्याहू ने खामेनेई को दी सीधी धमकी

Sun, 15 Jun 2025 06:54 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 15 Jun 2025 06:54 AM IST
सार

इस्राइल और ईरान के बीच का तनाव अब अपने चरम पर पहुंच गया है। इस्राइल ने ईरान की सैन्य कमान पर हमला कर कई शीर्ष अधिकारियों को मार गिराया। गैस फील्ड पर भी पहली बार हमला हुआ। इसी बीच इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने एक बार फिर एक घातक संकेत दिए हैं। नेतन्याहू ने कहा कि अभी जो देखा है, वो कुछ भी नहीं है। आने वाले दिनों में और ज्यादा हमला होगा।

विज्ञापन
Israeli PM Netanyahu threatens Iran It's Nothing Compared With What's Coming News In Hindi
इस्राइल-ईरान तनाव - फोटो : PTI

विस्तार

इस्राइल और ईरान के बीच तनाव और बढ़ता ही जा रहा है। जहां इस्राइल ने एक बार फिर ईरान पर जोरदार हमला कर अपनी मंशा साफ कर दी है। साथ ही इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो होने वाला है इसकी तुलना में ये हमले कुछ भी नहीं है। नेतन्याहू का ये बयान आने वाले दिनों में इस्राइल की तरफ से ईरान पर और घातक हमले की ओर संकेत दे रहा है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने आगे कहा कि इन हमलों से ईरान का परमाणु कार्यक्रम कई साल पीछे चला गया है। उन्होंने कहा कि अभी जो देखा है, वो कुछ भी नहीं है। आने वाले दिनों में और ज्यादा हमला होगा। बता दें कि बीते शुक्रवार को इस्राइल ने ईरान पर हमला कर ईरान की सैन्य कमान के कई शीर्ष अधिकारियों को मार गिराया था। शनिवार को ईरान के तेल और गैस उद्योग पर भी पहली बार हमला हुआ, जिससे साउथ पार्स गैस फील्ड में आग लग गई।
विज्ञापन


ईरान का पलटवार, सैकड़ों मिसाइलें दागीं
इस्राइल के हमले के बाद ईरान ने भी जबरदस्त पलटवार किया। ईरान ने बीते शुक्रवार रात को इस्राइल पर सैकड़ों मिसाइलें दागीं, जिनमें तीन लोगों की मौत हुई और दर्जनों घायल हुए। इस्राइल ने कहा कि उसने कई मिसाइलें और ड्रोन हवा में ही मार गिराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Israel-Iran LIVE: ईरान-इस्राइल ने तीसरी रात भी एक दूसरे पर किए हवाई हमले; जॉर्डन ने बंद किया हवाई क्षेत्र

अमेरिके साथ परमाणु वार्ता रद्द
इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच रविवार को ओमान की राजधानी मस्कट में होने वाली परमाणु वार्ता भी रद्द कर दी गई है। इस बात पर ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बकाई ने शनिवार को कहा कि अमेरिका के साथ आगे होने वाली परमाणु बातचीत का अब कोई मतलब नहीं रह गया है। उन्होंने इस समय में इस वार्ता को बेकार और अर्थहीन है। साथ ही कहा कि इस समय हमारी प्राथमिकता केवल इतनी है कि हम दुश्मनों को करारा जवाब दें।  

Israeli PM Netanyahu threatens Iran It's Nothing Compared With What's Coming News In Hindi
इस्राइल में ईरान का हमला। - फोटो : PTI
अब क्या है हालात और क्या-क्या हुआ नुकसान?
अब बात अगर दोनों देशों को अबतक हुए नुकसान और हालात की करें, तो इस बात को ऐसे समझिए कि इस्राइल ने ईरान पर हमला किए, जिससे अबतक ईरान में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो गईं। वहीं कई इमारतें भी तबाह हो गई। जवाबी कार्रवाई में जब ईरान ने इस्राइल पर हमला किया तो इसमें इस्राइल के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। 

हां ये बात है कि इस्राइल का ईरान पर हमला कुल मिलाकर ईरान की कमर तोड़ने जैसा रहा। इस्राइल ने ईरान के परमाणु ठिकाने नतांज और इस्फहान में को भारी नुकसान पहुंचाया। साथ ही ये भी इस्राइली की तरफ से ये भी दावा किया जा रहा है कि हमले में ईरान के नौ परमाणु वैज्ञानिकों की मौत हो गई। इतना ही नहीं दावा इस बात का भी है कि ये ईरान के परमाणु कार्यक्रम के मुख्य लोग थे। 

ये भी पढ़ें:- Israel vs Iran: ईरान की भयानक मिसाइलों के आगे आयरन डोम क्यों नाकाम, अब कौनसा डिफेंस सिस्टम बना इस्राइल की ढाल?

तेल और गैस पर हमला, कीमतें बढ़ीं
शनिवार को इस्राइल ने ईरान के प्रमुख गैस क्षेत्र साउथ पार्स पर हमला किया, जिससे आग लग गई। इससे वैश्विक तेल कीमतों में लगभग 7% की तेजी आ गई। ईरान के एक जनरल ने कहा कि अब स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज को बंद करने पर विचार हो रहा है, जो दुनिया के तेल परिवहन का एक अहम रास्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed